लवने वालो की प्रार्थना - (भजन संहिता 2ः8)
प्रति प्रातःकाल 3 मिनिट की प्रार्थना में नीचे लिखे विशयों पर प्रार्थना केन्द्रित कीजिये। 1. (अ) पहिला मिनिट-फसल काटने और बटोरने की: मुझ से मांग, और मैं जाति जाति के लोगों को तेरी निज सम्पत्ति होने के लिये, और दूर दूर के देशों को तेरी निज भूमि बनने के लिये दे दूंगा। ( भजन संहिता 2ः8 ) जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे। चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्चय लौट आएगा। ( भजन संहिता 126ः5,6 ) (ब) खेत काटने के लिये मजदूर: उसने उनसे कहा ‘‘पके खेत बहुत हैं, परन्तु मजदूर थोड़े हैं; इसलिये खेत के स्वामी से विनती करो कि वह अपने खेत काटने को मजदूर भेज दे। ( लूका 10ः2 ) (स) अपने फसल काटने के लक्ष्य पर आशिष मागिंयेः वह तेरे मन की इच्छा पूरी करे, और तेरी सारी युक्ति को सफल करे। ( भजन संहिता 20ः4 ) 2. दूसरा मिनिट-अवलोकन की प्रार्थना: (द) कौन कौन से व्यक्तिगत और कलीसिया के अंदर सामूहिक अवरोधक और गढ़ हमारे बीच में और ख्रीष्ट विरोधियों में पाये जाते हैं जिनसे राज्य की बढ़ोत्तरी में रूकावट होती है, उन्...