संदेश

Luke 13:6-9 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

फलहीन अंजीर के वृक्ष का दृष्टान्त - लूका 13:6-9

चित्र
     सन्दर्भ :- लूका 13ः6-9 - ‘ ‘फिर उस ने यह दृष्टांत भी कहा कि, किसी की अंगूर की बारी में एक अंजीर का पेड़ लगा हुआ था : वह उस में फल ढूंढने आया, परन्तु न पाया। तब उसने बारी के रखवाले से कहा, देख तीन वर्ष से मैं इस अंजीर के पेड़ में फल ढूंढने आता हूं, परन्तु नहीं पाता, इसे काट डाल कि यह भूमि को भी क्यों रोके रहे। उस ने उस को कहा, कि हे स्वामी, इसे इस वर्ष तो और रहने दे; कि मैं इस के चारों ओर खोदकर खाद डालूं। सो आगे को फले तो भला, नहीं तो उसे काट डालना।’’        प्रस्तावना एवं पृष्ठभूमि :- पुराने नियम में उन मनुष्यों की उपमा जो परमेश्वर के वचन के अनुसार चलते थे, फलदायी वृक्षों से की जाती थी। ( भजन संहिता 1ः1-3, यिर्मयाह 17ः7-8 के अनुसार ) मसीही जीवन में आत्मा के फलों के बिना हम विश्वास की गवाही बन नहीं सकते। प्रभु यीशु मसीह ने फलहीन जीवनों के संबंध में स्पष्ट कहा कि जो डालियां फलती नहीं वे काटी जाती हैं और आग में झोंक दी जाती हैं। ( यूहन्ना 15ः2, मत्ती 7ः19 के अनुसार ) आत्मिक फल ही सच्चे मसीही होने का प्रमाण होते हैं। ( मत्ती 7ः20 के अनुसार ) ...