आज के चर्च का ढांचा बदलकर नए नियम की कलीसिया का नमुना का निमार्ण - आपका लक्ष्य
कलीसिया के नमूने का निर्मा ण सोलहवीं शताब्दी में जब मार्टिन लूथर ने कैथोलिक चर्च की शिक्षा और सिद्धांतों के विरुद्ध मोर्चा खड़ा किया, तो मुख्य मुद्दा यही था कि कैथोलिक चर्च का कहना था कि उद्धार केवल कैथोलिक चर्च के ढाँचे के द्वारा है, अर्थात् उसके प्रीस्ट, बिशप और पोप के माध्यम से संभव है। लूथर ने कहा कि उद्धार का आधार चर्च के ढाँचे और परंपराओं पर नहीं, बल्कि बाइबल पर आधारित है। उन्होंने बताया कि "विश्वास के द्वारा अनुग्रह ही से तुम्हारा उद्धार हुआ है, यह तुम्हारी ओर से नहीं, वरन् परमेश्वर का दान है।" (इफिसियों 2:8) मार्टिन लूथर ने घोषणा की कि प्रीस्ट केवल कैथोलिक चर्च के कुछ लोगों की उपाधि है, परन्तु बाइबल के अनुसार हर एक विश्वासी एक प्रीस्ट (याजक) है (Priesthood of all believers)। "पर तुम एक चुना हुआ वंश, राज-पदाधारी याजकों का समाज, पवित्र लोग, और परमेश्वर की निज प्रजा हो। परमेश्वर ने तुम्हें अंधकार से निकालकर अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है कि उसके गुण प्रकट करो।" (1 पतरस 2:9) हालाँकि मार्टिन लूथर ने चर्च के ढाँचे में इस परिवर्तन का डंका बजाया, परन्तु प्रत्...