प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान हमारे लिए क्या मायने रखता है?
प्रभु यीशु मसीह का पुनरुत्थान हमारे लिए क्या मायने रखता है? 1, 2. (क) कुछ यहूदी धर्म-गुरुओं ने पतरस से क्या पूछा? (ख) पतरस ने उन्हें क्या जवाब दिया? (ग) किस बात ने पतरस के अंदर ज़बरदस्त हिम्मत भर दी थी? यीशु की मौत हुए बस कुछ ही हफ्ते हुए थे। प्रेषित पतरस अब खौफनाक यहूदी धर्म-गुरुओं के एक समूह के सामने खड़ा था, उन्हीं लोगों के सामने, जिन्होंने यीशु का नामो-निशान मिटाने का षड्यंत्र रचा था। इस बार वे पतरस पर तमतमाए हुए थे। क्यों? क्योंकि उसने एक ऐसे आदमी को चंगा किया था, जो जन्म से चल नहीं सकता था। उन्होंने पतरस से पूछा, “तुमने किस अधिकार से या किसके नाम से यह काम किया है?” पतरस ने हिम्मत के साथ उन्हें जवाब दिया: “यीशु मसीह नासरी के नाम से, जिसे तुमने सूली पर ठोंक दिया था, मगर जिसे परमेश्वर ने मरे हुओं में से ज़िंदा किया, उसी के नाम से यह आदमी यहाँ तुम्हारे सामने भला-चंगा खड़ा है।” (प्रेरितों के काम 4ः5-10) जी हाँ, यह वही पतरस था जिसने कुछ ही समय पहले डर के मारे तीन बार यीशु को जानने से इनकार कर दिया था। (मरकुस 14ः66-72) लेकिन अब वह धर्म-गुरुओं के सामने बेखौफ खड़ा थ...