संदेश

Who Is A Christian लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक चेला या शिष्य कौन है? / Who Is A Disciple? - तुम जाकर चेले बनाओ - 6 गुण जो हर चेले में होने चाहिए।

चित्र
प्रभु यीशु ने कहे, ‘‘तुम जाकर... चेला बनाओं’’.....। मैं ... अपनी कलीसिया बनाऊंगा’’ (मत्ती 16ः18; 28ः19)। यह शब्द ‘‘चेला’’ (शिष्य) बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह बाईबिल में 269 बार आया है।  एक चेले के गुण क्या है? एक चेला अपने गुरू की आज्ञा मानता हैः ‘‘यदि तुम मेरे वचनो में बने रहोगे तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे, और सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा’’ ( यूहन्ना 8ः31,32 )। स्वाभाविक है कि एक चेले को अपने गुरू का आज्ञाकारी होना चाहिये, नही तो वे सच्चे चेले नहीं है।  जब प्रभु ने पतरस यूहन्ना और अन्य मछुवारों को बुलाया, उन्होंने तुरन्त अपनी मछलियों से भरी नावों को छोड़ दिया और प्रभु के पीछे हो लिये ( लूका 5ः4-11 )। जब प्रभु ने उन्हें आज्ञा दी कि उन्हें प्रभे के गवाह के रूप में यरूशलेम यहूदिया, सामरिया और जगत के छोर तक जाना है तो उन्होंने मृत्यु पर्यन्त उनकी आज्ञाओं को माने। एक सच्चे चेले की हैसियत से सफल होने के लिये हमें अपने प्रभु की आज्ञा को मानना चाहिये कि हम जांए और दूसरे विश्वास के लोगों को चेला बनाए। यह सच्ची शिष्यता होगी। एक चेला वह है जो चेले बनाते जाता हैः ‘‘मेरे...