नव वर्ष के धन्य वचन - धन्य हैं वे जो केवल यीशु के शिष्य हैं - मत्ती 8:19
नव वर्ष के धन्य वचन धन्य है वे जो केवल यीशु के शिष्य हैं, परन्तु वे दो टांग वाली मछली को पकड़ते हैं। (मत्ती 8:19) प्रभु में प्रिय साथियों, प्रभु यीशु मसीह के मधुर नाम में आपको जय मसीह! यीशु ने अपने शिष्यों को मछुआरों से मनुष्यों के मछुआरे बनने के लिए बुलाया था (मरकुस 1:17)। आज हम सब उस बुलाहट को कैसे जीते हैं, यह इस पोस्ट का विषय है। आइए, वचन के आधार पर नौ बातों पर विचार करें: 1. खोए हुओं की खोज धन्य हैं वे जो केवल गूंगी भेड़ों के साथ समय बिताने के बजाय जान-बूझकर खोए हुओं को ढूंढते हैं और उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं। (लूका 19:10; यूहन्ना 16:16) 2. खेतों में बोना धन्य हैं वे जो अपनी कमाई में व्यस्त रहते हुए भी साथ-साथ वचन को खाली खेतों में बोते हैं और आत्माओं की फसल काटते हैं। (लूका 10:2; यूहन्ना 4:35) 3. फल लाना धन्य हैं वे जो केवल डालियों में पत्तियाँ नहीं पालते, बल्कि अधिक फल लाते हैं। (यूहन्ना 15:1-8; मत्ती 7:20) 4. बचाई हुई भेड़ का अर्पण धन्य हैं वे जो केवल स्वर्गीय गीत गाते हैं, जैसे स्वर्गदूतों ने बड़े दिन गाया था, परन्तु चरवाहों की तरह बचाई हुई भेड़ को परमेश्...