घरेलू कलीसिया नये नियम के समय - भाग 2
यीशु मसीह के जीवनकाल में साधारण, मछली घर में इस्तेमाल की जाती थी। जिसमें सुसमाचार फैला और नये बिश्वासीयों को शिष्य बनाते थे। ठीक इसी रीति से कलीसिया की बढ़ोत्तरी भी प्रेरितों के काम नाम पुस्तक में दिखाई देती है। नीचे लिखे वचन इस बात को स्पष्ट करते है। एक घर जहां यीशु की आरधना होती थीं: ‘‘उन्होंने उस घर में उस बालक को उसी माता मरियम के साथ देखा और मुहं के बल गिरकर बालक को प्रणाम किया और अपना - अपना थैला खोलकर उसको सोना और लोभान और गन्धरस की भेट चढ़ाई मत्ती 2ः11 सब से पहिले एक झुण्ड इकट्ठा हुआ कि वह यीशु की अराधना करें और उसे भेंट चढ़ाई वह घर में हुआ यह घर मरियम और युसुफ का था। पतरस का घर चंगाई की सभा के लिये इस्तेमाल हुआ।: ‘‘जब यीशु पतरस के घर आया, तो उसकी सास को ज्वर से पीड़ीत बिस्तर पर पड़े देखा, उसने उसका हाथ छुआ और उसका ज्वर उतर गया और वह उठकर उसकी सेवा टहल करने लगी और जब संध्या हुई, तो वे बहुत से दुष्टात्मा-ग्रस्त लोगों को उसके पास लाए और उसने वचन मात्र से ही उन दुष्ट आत्माओं को निकाला और उन सब को चंगा किया जो बीमार थे‘‘। (मत्ती 8ः14-16) पहली प्रभु भोज की ...