पानी चट्टान से निकला (गिनती 20:1-13, 22-29; व्यवस्थाविवरण 29:5; नहेमायाह 9:21)
जबकि पानी तो यहोवा ने निकाला था ( गिनती 20:1-13, 22-29; व्यवस्थाविवरण 29:5; नहेमायाह 9:21 ) साल-पर-साल बीतते जा रहे थे। 10 साल, 20 साल, 30 साल, 39 साल! इस्राएली अब भी जंगल में दर-ब-दर भटक रहे थे। फिर भी, उन सालों के दौरान यहोवा उनकी देखभाल करता रहा। वह उन्हें खाने के लिए मन्ना देता। उन्हें रास्ता दिखाने के लिए दिन में बादल के खंभे और रात में आग के खंभे का इस्तेमाल करता। इस्राएलियों को जंगल में रहते इतने साल हो गए थे, लेकिन न तो उनके कपड़े फटे और ना ही उनके पाँवों में छाले पड़े। अब इस्राएली फिर से कादेश में डेरा डाले हुए थे। यह वही जगह थी, जहाँ वे करीब 40 साल पहले रुके थे। यहीं से 12 जासूसों को कनान देश की जासूसी करने के लिए भेजा गया था। उन्हें मिस्र से निकले 39 साल हो गए थे। अब यह 40वें साल का पहला महीना था। कादेश में मूसा की बहन मरियम की मौत हो गयी। और यहाँ एक बार फिर मुसीबत खड़ी हो गयी। यहाँ लोगों को कहीं पानी नहीं मिल रहा था। इसलिए वे मूसा से शिकायत करने लगे: ‘अच्छा होता अगर हम पहले ही मर जाते। आखिर तुम हमें मिस्र से निकालकर इस बेकार जगह में क्यों लाए हो? यहाँ कुछ भी...