भाग 7 सुसमाचार प्रचार का विषय
(1) परमेश्वर के राज्य का सुसमाचार (2) परमेश्वर के अनुग्रह का सुसमाचार (3) उद्धार का सुसमाचार (4) महिमा का सुसमाचार (5) शांति या मेलमिलाप का सुसमाचार (6) सत्य का सुसमाचार। यह परमेश्वर की इच्छा है कि लोग प्रभु यीशु के सुसमाचार को सुनें। जब प्रभु यीशु का जन्म हुआ बहुत से गड़ेरिये मैदान में अपने भेड़ो को चरा रहे थे। तो उनको स्वर्गदूतों द्वारा यह पहला सुसमाचार प्राप्त हुआ। लूका 2ः10 ‘तब स्वर्गदूत ने उनसे कहा, मत डरो, क्योंकि देखो मैं तुम्हें बड़े आनन्द का सुसमाचार सुनाता हूं जो सब लोगों के लिये होगा, कि आज दाऊद के नगर में तुम्हारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है और यही मसीह प्रभु है। यही तो सुसमाचार है कि हमारे लिए एक उद्धारकर्ता जन्मा है, प्रभु यीशु मसीहा स्वर्गदूत ने कहा जो सब लोगों के लिए होगा। तो हमें यह समझना होगा कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म संसार के प्रत्येक व्यक्ति के लिए है। और यह परमेश्वर की योजना है कि लोग प्रभु यीशु के द्वारा उद्धार पांए। तो यह चुने हुये लोगों का कर्तव्य बनता है कि प्रत्येक मनुष्य का सुसमाचार अवश्य पहुंचाना है। सुसमाचार प्रचार कैसे करें इसके लिए निम्न बातों पर ध्या...