संदेश

Apne Church Ka Mulyankan Karo लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

क्या आपकी कलीसिया यह सब कर रही है? 14 सवाल - अपने चर्च का मूल्यांकन करो

चित्र
1. ‘‘तब प्रभु ने अपने चेलों से कहा, पके खेत जो बहुत हैं पर मजदूर थोड़े हैं, इसलिये खेत के स्वामि से बिनती करो कि वह अपने खेत काटने के लिये मजदूर भेज दे’’ ( मत्ती 9ः37,38 )। तब प्रभु ने सत्तर और चेलों को दो दो करके भेजा कि वे ‘‘शान्ति/मेल के पुत्रों’’ को खोजें ‘‘और उन्हें आज्ञा दी कि उन्हें बपतिस्मा दें और चेले बनांए ( लूका 10ः1-9; मत्ती 28ः19 )। उसने उन्हें पवित्र आत्मा की सामर्थ दिया और उन्हें जगत के अन्त तक भेजा कि वे जाकर परमेश्वर के राज्य को स्थापित करें। ( प्रेरितों के काम 1ः8 )।  प्रश्न: क्या आपका चर्च/मण्डली यह सब कुछ कर रही है? यदि नहीं तो क्यों नही? 2. एक इक्लीसिया का मुख्य कार्य यह है कि वह चेलों को सुसज्जित करे ताकि उससे मसीह की देह उन्नति पाए ( इफिसियों 4ः12 )। एक इक्लीसिया सुसज्जित करने का स्थान है जहां नये विश्वासी लगातार पोषित और तैयार किये जाते हैं और कटनी काटने के लिये बाहर भेजे जाते हैं। आज भारत को 10 लाख ‘‘शान्ति के पुत्रों की आवश्यक्ता है ताकि उस क्षेत्र के हर एक गांव, मोहल्ले और कॉलोनी में उनकी अपनी घरेलू  इक्लीसिया एं हो जाएं। यदि आज की प्रत्येक घरेलू इक...