पौलुस का 11वां पत्र 1 तीमुथियुस: इफिसुस की बिखरी कलीसिया को कैसे संभाले? कलीसिया का मैनुअल
इफिसुस की कलीसिया में बूढ़ा पौलुस घबराए हुए जवान तीमुथियुस को समझा रहा है - "डर मत, कलीसिया ऐसे संभालनी है।" यही 1 तीमुथियुस है। "पर यदि मुझे देर हो जाए, तो तू यह जान ले कि परमेश्वर के घराने में लोगों को कैसे चलना चाहिए, यह घराना जीवते परमेश्वर की कलीसिया है, जो सत्य का खम्भा और आधार है।" - (1 तीमुथियुस 3:15) 1. पौलुस का ग्यारहवाँ पत्र कौन सा है? यह पौलुस का ग्यारहवाँ पत्र है - 1 तीमुथियुस का पत्र। पिछले दस पत्र थिस्सलुनीके (दो), गलातिया, कुरिन्थुस (दो), रोम, इफिसुस, फिलिप्पी, कुलुस्से और फिलेमोन को गए थे। यह पत्र पिछले पत्रों से अलग है, क्योंकि यह किसी कलीसिया को नहीं, एक व्यक्ति को लिखा गया है, अपने आत्मिक पुत्र तीमुथियुस को (1:2)। इसे पास्टोरल पत्र (चरवाहे का पत्र) कहा जाता है, क्योंकि इसमें पौलुस बताता है कि कलीसिया की देखभाल कैसे की जाए। परम्परा के अनुसार यह पत्र पौलुस की कैद से छूटने के बाद, लगभग ई. 62-64 में मकिदुनिया से लिखा गया। पौलुस ने तीमुथियुस को इफिसुस में छोड़ा था, ताकि वह कुछ लोगों को झूठी शिक्षाओं से रोके (1:3)। तीमुथियुस पौलुस की दूसरी म...