संदेश

Family Devotion लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घर की वेदी फिर से बनाओ: टूटे हुए परिवार को जोड़ने का बाइबल का उपाय

चित्र
"एलिय्याह ने सब लोगों से कहा, मेरे निकट आओ... और उसने यहोवा की वेदी की मरम्मत की जो गिराई गई थी।" (1 राजा 18:30) "तुम भी जीवित पत्थरों के समान आत्मिक घर बनते जाते हो।" (1 पतरस 2:5) आज का संदेश: जब घर की वेदी गिर जाती है, तो घर की आशीष रुक जाती है। 1 राजा 18 में इस्राएल में 3 साल से बारिश नहीं हुई थी। कारण था - यहोवा की वेदी गिरी हुई थी और बाल की वेदी खड़ी थी। एलिय्याह ने सबसे पहले क्या किया? उसने आग के लिए प्रार्थना नहीं की, उसने वेदी की मरम्मत की। आज बहुत से घरों में यही समस्या है। घर में टीवी की वेदी है, मोबाइल की वेदी है, लड़ाई की वेदी है, पर प्रार्थना की वेदी गिरी हुई है। और जब तक वेदी नहीं बनेगी, स्वर्ग से आग नहीं गिरेगी। घरेलू कलीसिया का पहला काम बिल्डिंग बनाना नहीं, वेदी बनाना है। गिरी हुई वेदी को कैसे फिर से बनाएं? 1. पत्थरों को इकट्ठा करो - बिखरे हुए दिलों को जोड़ो एलिय्याह ने 12 पत्थर लिए - 12 गोत्रों के लिए। टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ो। घर की वेदी तब तक नहीं बनेगी जब तक पति-पत्नी, माँ-बाप और बच्चों के बीच क्षमा नहीं होगी। आज ही एक-दूसरे से कहो - मुझे ...