संदेश

Worship In The Spirit And In The Truth लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आत्मा और सच्चाई में आराधना - आत्माओं को बचाना ही सच्ची आराधना है।

चित्र
आराधना शब्द का कलीसिया में पूरी तरह से दुरुपयोग किया जाता है। कानफोडू वाद यंत्र के साथ ऊची आवाज में गाना, नाचना, बड़बडाना और चिल्लाना और नीचे गिर जाना इत्यादि आज आत्मिक आराधना समझी जाती है। क्योंकि हम प्रभु यीशु या पतरस या पौलूस को इस प्रकार की हरकत करते नही पाते, इसलिए हम दाऊद राजा की नक़ल करने की कोशिश करते हैं। दाउद राजा जब औबेद अदोम के घर से वाचा के सन्दूक को सात मील दूर यरूशलेम ला रहा था तब वो सारी ताकत से नाच रहा था। लेकिन चर्च में नाचने वालों को मालूम होना चाहिए कि दाउद ने पहिले हर छै कदम पर एक बैल और बछड़ा का बलिदान किया था और फिर नाचा था। दूसरी बात ये है कि वो चर्च में नहीं बल्कि सड़क पर नाचा था। तीसरी बात उसने इसके पहिले अमिनादाब के घर से गाजे बाजे और बड़ी भीड़ के साथ एक बैल गाड़ी पर वाचा के संदूक को लाने की कोशिश की थी जबकी उसको लेविओं के कन्धों पर बलिदान चढ़ाते हुए ले जाना था। नतीज़ा ये हुआ कि उज्जा की मौत हो गयी थी। ( 2शमुएल 6:1-15 )   पुराने नियम में आराधना बहुदा खूनी बलिदान से जुड़ी हुई होती थी। कोई परमेश्वर के सामने खाली हाँथ नहीं आ सकता था ( व्यवस्था 16:16 )। पहली बार ‘...