संदेश

Galatians 3:10 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्म और अनुग्रह

चित्र
  कर्म का अर्थ  संस्कृत भाषा में कर्म शब्द का अर्थ कोई कार्य या काम है। वेदों में तो इसका प्रयोग यदाकदा ही पाया जाता है लेकिन ब्राम्हण - ग्रन्थों एंव उपनिषदों के कालक्रम में इस कर्म शब्द का अर्थ विशाल एंव दार्शनिक हो गया। कर्म से संबधित प्रारम्भिक कालीन विद्धान्तों का व्यस्थित दर्शन शत्पथ ब्राम्हण तथा बृहदारण्यक उपनिषद् ग्रन्थ स्वीकृति में कहता हैः  कर्मणा बाध्यते जन्तुर्विद्यया तु प्रमुच्यंते। ( शांतिपर्व 241ः7 ) अर्थात कर्म से मनुष्य बंधन में पड़ता और ज्ञान द्वारा मुक्त हो जाता है।  कर्मवाद की अपरिहार्य आवश्यक्ता; इस समझबूझ से प्रकट हुई लगती है कि उजग में व्यापकता बुराई और पीड़ा का और कोई कारण नहीं हो सकता, सिवाय इसके कि उनका सम्बन्ध जीवात्मा या प्राणी द्वारा किए पूर्वकर्मो से है। परिणामतः इस विचार ने पुनर्जन्म या आवागमन के सिद्धान्त के लिए द्वार खोल दिया जिसमें पहिले किए कार्य तथा उसके प्रतिफल सम्भव हो सके। जैनियों, बौद्धों तथा सिक्खों ने समय की गति के साथ अपने आपको वैदिक प्रभुत्व से तो अलग कर लिया लेकिन इनमें से कोई भी कर्म एवं जनमान्तर के सिद्धान्तों के बिना नह...