संदेश

Pavitra Aatma Ke Vardaan लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पवित्र आत्मा के वरदान गलातियों 5:22-23

चित्र
गलातियों 5:22-23 हमें कहता है, “पर आत्मा का फल प्रेम, आनन्द, शान्ति, धीरज, कृपा, भलाई, विश्‍वास, नम्रता और संयम है।” पवित्र आत्मा का फल एक मसीही विश्‍वासी के जीवन में पवित्र आत्मा की उपस्थिति के फलस्वरूप आता है। बाइबल स्पष्ट कर देती है कि प्रत्येक व्यक्ति यीशु मसीह को ग्रहण करते समय पवित्र आत्मा को प्राप्त करता या करती है ( रोमियों 8:9; 1 कुरिन्थियों 12:13; इफिसियों 1:13-1 4)। एक मसीही विश्‍वासी के जीवन में आने का पवित्र आत्मा का एक प्राथमिक उद्देश्य उस जीवन को परिवर्तित कर देना है। यह पवित्र आत्मा का कार्य है कि वह हमें मसीह के स्वरूप में, उसके जैसे बनने के लिए ढालते चला जाए। पवित्र आत्मा का फल गलातियों 5:19-21 में लिखे हुए पाप के स्वभाव से होने वाले कार्यों की तुलना में एकदम विपरीत है, "शरीर के काम तो प्रगट हैं, अर्थात् व्यभिचार, गन्दे काम, लुचपन, मूर्तिपूजा, टोना, बैर, झगड़ा, ईर्ष्या, क्रोध, विरोध, फूट, विधर्म, डाह, मतवालापन, लीलाक्रीड़ा और इनके जैसे और और काम हैं, इनके विषय में मैं तुम से पहले से कह देता हूँ जैसा पहले कह भी चुका हूँ कि ऐसे ऐसे काम करने वाले परमेश्‍वर के राज्...