संदेश

Swami Evam Das Ka Drishtant लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

स्वामी एवं दास का दृष्टान्त - लूका 17ः7-10

चित्र
सन्दर्भ:- लूका 17ः7-10 - ‘‘ पर तुम में से ऐसा कौन है, जिस का दास हल जोतता, या भेड़ें चराता हो, और जब वह खेत से आए, तो उस से कहे तुरन्त आकर भोजन करने बैठ ? और यह न कहे, कि मेरा खाना तैयार कर: और जब तक मैं खाऊं-पीऊं तब तक कमर बान्धकर मेरी से वा कर; इस के बाद तू भी खा पी लेना। क्या वह उस दास का निहोरा मानेगा, कि उस ने वे ही काम किए जिस की आज्ञा दी गई थी ? इसी रीति से तूम भी, जब उन सब कामों को कर चुको जिस की आज्ञा तुम्हें दी गई थी, तो कहो, हम निकम्मे दास हैं; कि जो हमें करना चाहिए था वही किया है।’’ प्रस्तावना एवं पृष्ठभूमि:- जब चेलों में प्रश्न उठा कि हम में से बड़ा कौन है ? तब प्रभु यीशु मसीह ने कहा कि यदि कोई प्रथम स्थान चाहे तो वह सबसे अन्तिम हो और सबका सेवक बने। ( मरकुस 9ः34-35, मत्ती 20ः27-28 ) यीशु मसीह जो स्वयं ईश्वर था सबका दास बन गया और दास की नम्रता और दीनता प्रगट करने के लिए उसने स्वयं अपने शिष्यों के पैर धोए। ( यूहन्ना 13ः4-5, 12-17 ) वचन के अनुसार ‘‘जिसने परमेश्वर के स्वरूप में होकर भी परमेश्वर के तुल्य होने को अपने वश में रखने की वस्तु न समझा। वरन् अपने आपको ऐसा शून्य कर दिया,...