मोआबी रूत की कहानी: जहाँ तू जाएगी वहाँ मैं जाऊँगी - रूत 1:16 | प्रेम और उद्धार
मोआबी रूत की कहानी: एक मोआबी विधवा जिसने कहा - जहाँ तू जाएगी वहाँ मैं जाऊँगी, तेरा परमेश्वर मेरा परमेश्वर (रूत 1:16)। जानिए कैसे एक विदेशी रूत ने त्याग, प्रेम और विश्वास से मसीह के वंश में जगह पाई। बोअज - छुटकारा देने वाला। पूरी रूत की पुस्तक।
बाइबल में रूत नाम की एक किताब है। इस किताब में रूत और नाओमी नाम की दो औरतों के बारे में बताया गया है। वे उस समय जीती थीं, जब इस्राएल में न्यायी हुआ करते थे। रूत इस्राएल जाति की नहीं, बल्कि मोआब देश की रहनेवाली थी। इसलिए उसे यहोवा के बारे में कुछ नहीं मालूम था। मगर जब उसे यहोवा के बारे में पता चला, तो वह उसे पूरे मन से मानने लगी। आखिर उसे यहोवा के बारे में किसने बताया? नाओमी ने।
प्रस्तावना: कौन थी मोआबी रूत? - शत्रु जाति सेत्रासदी: तीन विधवाएँ - नाओमी, ओर्पा, रूतनिर्णय: रूत 1:16-17 - "तेरा परमेश्वर मेरा परमेश्वर होगा" - सबसे बड़ी घोषणाप्रेम: बेतलेहेम में - बालें बीनना (विनम्रता)छुटकारा: बोअज - Goel - Kinsman Redeemer - यीशु का चित्रवंश: रूत से दाऊद, दाऊद से यीशु - मत्ती 1:5 में रूतहमारे लिए 3 शिक्षा: परमेश्वर का चुनाव, वफादारी का प्रतिफल, छुटकारा
एक दिन नाओमी ने सोचा कि वह अपने घर, अपने लोगों के पास लौट जाएगी। इस्राएल देश वहाँ से बहुत दूर था। रूत और ओर्पा उसे अकेला नहीं छोड़ना चाहती थीं। इसलिए वे भी उसके साथ चल दीं। थोड़ी दूर जाने पर, नाओमी ने अपनी बहुओं से कहा: ‘जाओ, तुम दोनों अपनी-अपनी माँ के घर वापस चली जाओ।’
नाओमी, रूत से बोली: ‘देख, ओर्पा जा रही है। तू भी उसके साथ चली जा।’ लेकिन रूत ने कहा: ‘मुझे जाने के लिए मजबूर मत कीजिए। मुझे अपने साथ चलने दीजिए। जहाँ आप जाएँगी, वहाँ मैं भी जाऊँगी। जहाँ आप रहेंगी, वहाँ मैं भी रहूँगी। आपके लोग, मेरे लोग होंगे। और आपका परमेश्वर, मेरा परमेश्वर होगा। जहाँ आप मरेंगी, वहीं मैं भी मरूँगी; और मुझे भी वहीं दफनाया जाएगा।’ रूत की ये बातें सुनकर नाओमी ने उससे फिर घर लौट जाने के लिए नहीं कहा।
आखिरकार, रूत और नाओमी इस्राएल देश पहुँच गयीं और वहीं रहने लगीं। उस समय वहाँ जौ की फसल की कटाई हो रही थी। इसलिए रूत फौरन खेतों में जाकर जौ की बालें बीनने लगी। बोअज़ नाम के आदमी ने उसे अपने खेतों में बालें बीनने दीं। मालूम है बोअज़ की माँ कौन थी? राहाब, जो यरीहो शहर की थी।
एक दिन बोअज़ ने रूत से कहा: ‘मैं तुम्हारे बारे में सबकुछ जानता हूँ। मुझे पता है कि तुम अपनी सास नाओमी से बहुत प्यार करती हो। और यह भी कि तुम अपने माता-पिता और अपने देश को छोड़कर उन लोगों के साथ रहने आयी हो, जिन्हें तुम जानती तक नहीं। मेरी दुआ है कि यहोवा तुम्हारा भला करे!’
आप जानते है?
- नाओमी, मोआब देश क्यों आयी?
- रूत और ओर्पा कौन थीं?
- जब नाओमी ने रूत और ओर्पा को अपनी-अपनी माँ के घर लौट जाने के लिए कहा, तो दोनों ने क्या किया?
- बोअज़ कौन था? उसने रूत और नाओमी की कैसे मदद की?
- बोअज़ और रूत के बेटे का नाम क्या था? हमें उसका नाम क्यों याद रखना चाहिए?
क्या आप और जानते है?
- रूत 1:1-17 पढ़िए।
- रूत ने किन सुंदर शब्दों से अपना सच्चा प्यार ज़ाहिर किया? (रूत 1:16, 17)
- आज धरती पर मौजूद अभिषिक्त जनों के लिए ‘अन्य भेड़ों’ ने कैसे रूत जैसा प्यार दिखाया है? (यूह. 10:16, ; जक. 8:23)
- रूत 2:1-23 पढ़िए।
- आज की जवान स्त्रियों के लिए रूत कैसे एक अच्छी मिसाल है? (रूत 2:17, 18; नीति. 23:22; 31:15)
- रूत 3:5-13 पढ़िए।
- रूत किसी जवान लड़के के बजाय बोअज़ से शादी करने को तैयार थी, इस वजह से बोअज़ ने रूत के बारे में क्या कहा?
- रूत का रवैया हमें सच्चे प्यार के बारे में क्या सिखाता है? (रूत 3:10; 1 कुरि. 13:4, 5)
- रूत 4:7-17 पढ़िए।
- आज मसीही पुरुष, बोअज़ की तरह कैसे बन सकते हैं? (रूत 4:9, 10; 1 तीमु. 3:1, 12, 13; 5:8)





Harrah's Cherokee Casino - Mapyro
जवाब देंहटाएंHarrah's 춘천 출장샵 Cherokee Casino is situated near Murphy, 춘천 출장샵 North Carolina. It also 나주 출장샵 provides a short distance from the airport and is close 상주 출장마사지 to the Hard Rock Casino and 동두천 출장안마