प्रार्थना यात्रा के लिए कुछ सुझाव
लक्ष्य: याद रखिए कि आप अपने मालिक की सम्पत्ति की सुरक्षा और बलवन्त के सम्पत्ति को छीनने के लिए जा रहे हैं। घर में निकलने के पहिले अपनी सुरक्षा के लिए एक ‘‘प्रार्थना कवच’’ जरूर बना लें अर्थात् अपने प्रार्थना साथियों को जता दीजिए जिससे वे अपको दुष्ट के आक्रमण से आपको बचा कर रखें। यदि आपका किसी विश्वासी या घराने के सदस्य के साथ कड़वाहट है तो पश्चाताप करके सभी सम्बन्ध ठीक कर लीजिए। परमेश्वर के सम्पूर्ण अस्त्र-शस्त्र धारण करके निकलें जैसे सत्य की कमर बंद, धार्मिकता की झिलम, शांति के सुसमाचार सुनाने की तत्परता के जूते, विश्वास की ढाल तथा उद्धार का टोप और वचन की तलवार। यह इसलिए आवश्यक है कि आपका संघर्ष मनुष्यों से नहीं परन्तु शैतान के शासकों, अधिकारियों और इस अधकारपूर्ण युग की सेनाओं से है इसलिए परमेश्वर के आधीन हो जाओ और शैतान वहां से दूर भाग जाएगा।( इफिसियों 6ः 10-18; याकूब 4ः 7 ) तड़के सुबह या कभी भी घर से बाहर निकलते ही सृष्टिकर्ता परमेश्वर की महिमा कीजिए। उसने आकाश और पृथ्वी, पशु, पेड़, पौधों की अद्भुत रीति से सृष्टि की है। चिड़ियों के साथ गीत गाइये। भजन या अन्य महिमा के भजन रट कर सृष्टिक...