क्या यह सब बड़ी कलीसियाओं में सम्भव है? / Is All This Possible In The Big Churches? - हे छोटे झुण्ड, मत डर
‘‘तुम आपस में एक दूसरे के साम्हने अपने अपने पापों को मानलो, और एू दूसरे के लिये प्रार्थना करो जिससे चंगे हो जाओ’’। (याकूब 5ः16)छोटे झुण्डों में भी यह कार्य मुश्किल होता है कि सब जन एक दूसरे के साम्हने अपने अपने पापों को मान लें और एक दूसरे के लिये प्रार्थना करें परन्तु बड़े झुण्डों में तो यह एक दम असम्भव होता है। ‘‘एक दूसरे को समझाते (उत्साहित करते) रहो’’ (इब्रानियों 3ः13)। क्या सप्ताह में एक दिन होने वाली रविवारीय सभा में यह सम्भव है? प्रतिदिन समझना और उत्साह वर्धन करना प्रतिदिन की सभाओं में ही सम्भव है। ‘‘तू वचन को प्रचार कर, समय और असमय तैयार रह, सब प्रकार की सहनशीलता और शिक्षा के साथ उलाहना दे और डांट और समझा’’ (2तीमुथियुस 4ः2)। डांटना और समझानां कहां सम्भव है? यह केवल छोटे झुण्डों के अंतरंग सम्बन्ध वाले वातावरण में ही हो सकता है। ‘‘और प्रेम और भले कामों में उस्काने के लिये एक दूसरे की चिन्ता किया करें’’ (इब्रानियों 10ः24,25)। यदि आप बड़ी मण्डलियों में किसी को इस प्रकार की सलाद दें तो हो सकता है कि वह बुरा मान जाएं और आपसे कह दे कि आप अपना काम देंखें। ‘‘हे भाईयों जब तुम इकट्ठे होते ह...