युगानुयुग की यातना
युगानुयुग की यातना एक विद्वान, सिनेका (Seneca) का मता है, कि ‘‘प्रत्येक दोषी व्यक्ति अपना ही ज़ल्लाद है।‘‘ इसलिए मानव की यहाॅ - दौड़ तथा युगानयुग की पीड़ादायी त्रासदी को निश्चय ही समझा जा सकता है। पीड़ित जीवात्मा त्राण के लिए वृक्षों समाधियों, पहाड़ो, नदियों, चट्टानों, गले में लटके क्रूसों और पक्षियों से लेकर सर्पो तथा प्रेतात्माओं तक की ओर झांकता रहा है। पृथ्वी पर की किसी भी जाति या समुदाय ने पाप के दासत्व की पीड़ा को इतनी गम्भीरता से अनुभव नहीं किया, जैसे युगों से हमारे अपने प्रिय पूर्वज करते आये है, और मेरा विश्वास है, परमेश्वर भारत वर्ष को उसकी इस प्रबल मुमुक्षता के कारण अत्यधिक प्रेम करता है। भारतीय सन्तों ने प्राचीनकाल से ही मुक्ति की खोज यात्रा में पर्वतराज हिमालय की कन्दराओं और जंगलो को दूर - दराज तक आर-पार छाना है। तपस् हेतु उन्होंने कड़े शीतकाल में भी खुले आकाश तले नंगे बदन रहना चुन लिया, आग पर चले, काॅटों पर सोये, अल्पभोजी रहे तथापि वे विलाप करते रहे - ‘‘स्पप्न में भी दैवगति से पाप उत्पन्न हो जाते है‘‘ ऋग्वेद 7ः86ः2-7 । ऐसी आत्मिक तनाव की पीड़ा के कारण वैदिक ऋषि पुकार उठेः अपा...