संदेश

Acts 20:20 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

घरेलू कलीसिया का इतिहास

चित्र
क्या अन्य जातियों के लोगों को यह प्रतीत होता है कि आपकी कलीसिया स्वर्ग की एक झाँकी है? पहिली सदी की कलीसिया के सदस्य ऐसे प्रेम से रहते थे कि अड़ोस-पड़ोस के लोग बिना प्रचार किए कलीसियाओं में सम्मिलित होते जाते थे (यूहन्ना 13ः 34-35)। परन्तु यीशु मसीह ने पहिले से ही यह चेतावनी दी थी कि मेरे जाने के बाद झूठे ख्रीष्ट और भविष्यवक्ता आयेंगे (मत्ती 24ः 24) जो भेड़ियों के समान भेड़ों को नाश करके तितर-बितर कर देंगे। पौलुस, पतरस और यहूदा ने भी अधर्मी, भक्तिहीन लोगों, झूठे शिक्षकों और अगुवों को न केवल चेतावनी दी परन्तु उन्हें श्राप भी दे डाला। (गलातियों 1ः 8-10; 1 पतरस 2ः 1-2; यहूदा: 3-6) शैतान आरम्भ ही से प्रभु की कलीसिया को बिगाड़ने का प्रयास करता रहा। आज संसार में क़रीब तैंतीस हज़ार मसीही सम्प्रदाय (डिनामिनेशन्स) हैं। शायद आपका यह विचार है कि केवल आपका ही सम्प्रदाय ठीक है बाकी सब पथभ्रष्ट हो गये हैं। ऐसा विचार क़रीब-क़रीब सभी सम्प्रदाय वालों का है। शैतान को यह देखकर बड़ा आनंद आता होगा। कई आत्मिक अगुवों का ख्याल है कि शैतान ने संसार की लगभग सारी कलीसियाओं को भ्रष्ट कर चुका है। नये नियम की कलीसिया घरेलू क...