संदेश

Exodus 27:20 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मिलापवाला तंबू यहोवा की उपासना के लिए (निर्गमन 25:8-40; 26:1-37; 27:1-8; 28:1; 30:1-10, 17-21; 34:1, 2; इब्रानियों 9:1-5)

चित्र
मिलापवाला तंबू यहोवा की उपासना के लिए ( निर्गमन 25:​8-40; 26:​1-37; 27:​1-8; 28:1; 30:​1-10, 17-21; 34:​1, 2; इब्रानियों 9:​1-5 ) क्या आप बता सकते हैं, इस तसवीर में यह क्या है? यह एक तंबू है, जहाँ यहोवा की उपासना की जाती थी। बाइबल में इसे ‘निवासस्थान’ कहा गया है। इस्राएलियों ने इसे मिस्र से निकलने के एक साल बाद बनाया था। पर क्या आपको मालूम है, इसे बनाने के लिए किसने कहा था?  यहोवा ने।  जब मूसा सीनै पहाड़ पर था, तब यहोवा ने उसे बताया कि यह तंबू कैसे बनाया जाना चाहिए। यहोवा ने तंबू को इस तरह बनाने के लिए कहा, जिससे उसका हर हिस्सा अलग किया जा सके। इसका यह फायदा था कि तंबू को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता था। फिर दूसरी जगह पहुँचकर उसे दोबारा जोड़कर खड़ा किया जा सकता था। इसलिए जब इस्राएली जंगल में एक जगह से दूसरी जगह जाते थे, तो वे इस तंबू को अपने साथ ले जाते थे। क्या आपको तंबू के एक छोर पर छोटा-सा कमरा दिखायी दे रहा है? अगर आप उसमें गौर से देखें तो आपको वहाँ एक बक्सा दिखायी देगा। इसे ‘वाचा का संदूक’ कहते हैं। इसके ऊपर सोने के दो स्वर्गदूत या करूब बनाए ...