बाइबल में आदर्श महिलायें / Ideal Women In The Bible - विश्वास, साहस, सेवा, प्रार्थना
नबिया बनो दबोरा जैसी । "उस समय लप्पीदोत की स्त्री दबोरा जो नबिया थी इस्राएलियों का न्याय करती थी"। (न्यायियों 4:4) शत्रु का सामना करो याएल जैसे। (न्यायियों 4:15-18) तब यहोवा ने सारे रथों वरन सारी सेना समेत सीसरा को तलवार से बाराक के साम्हने घबरा दिया; और सीसरा रथ पर से उतर के पांव पांव भाग चला। और बाराक ने अन्यजातियों के हरोशेत तक रथों और सेना का पीछा किया, और तलवार से सीसरा की सारी सेना नष्ट की गई; और एक भी मनुष्य न बचा॥ परन्तु सीसरा पांव पांव हेबेर केनी की स्त्री याएल के डेरे को भाग गया; क्योंकि हासोर के राजा याबीन और हेबेर केनी में मेल था। तब याएल सीसरा की भेंट के लिये निकलकर उस से कहने लगी, हे मेरे प्रभु, आ, मेरे पास आ, और न डर। तब वह उसके पास डेरे में गया, और उसने उसके ऊपर कम्बल डाल दिया। आज्ञाकारी बेटी बनो यिप्ताह की बेटी जैसी । (न्यायियों 11:34-36) जब यिप्तह मिस्पा को अपने घर आया, तब उसकी बेटी डफ बजाती और नाचती हुई उसकी भेंट के लिये निकल आई; वह उसकी एकलौती थी; उसको छोड़ उसके न तो कोई बेटा था और कोई न बेटी। उसको देखते ही उसने अपने कपड़े फाड़कर कहा, हाथ, मेरी बे...