प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की भविष्यद्वाणी - यशायाह 53:5
(जो पुराने नियम में नबियों और भविष्यद्वक्ताओं ने की) अय्यूब 13ः 27 और मेरे पावों को काठ में ठोकता, और मेरी सारी चाल चलन देखता रहता है, और मेरे पावों की चारों ओर सीमा बान्ध लेता है। ( अय्यूब 33ः11 इसलिए परमेश्वर मेरे पैरों में काठ डालता है, मैं जो कुछ भी करता हूँ वह देखता रहता है। ) अय्यूब 16ः10-11 अब लोग मुझ पर मुंह पसारते है और मेरी नामधराई करके मेरे गाल पर थपेड़ा मारते और मेरे विरूद्ध भीड़ लगाते है। ईश्वर ने मुझे कुटिलों के वश में कर दिया और दुष्ट लोगो के हाथ में फेंक दिया है। (मरकुस 14ः65, यूहन्ना 18ः22) अय्यूब 17ः6 और लोग मेरे मुंह पर थूकते हैं। (मरकुस 15ः19; मत्ती 27ः30) भजन संहिता 22ः14 पढ़िये। 14 मैं जल की नाईं बह गया, और मेरी सब हडि्डयों के जोड़ उखड़ गए: मेरा हृदय मोम हो गया, वह मेरी देह के भीतर पिघल गया। 15 मेरा बल टूट गया, मैं ठीकरा हो गया; और मेरी जीभ मेरे तालू से चिपक गई; और तू मुझे मारकर मिट्टी में मिला देता है। 16 क्योंकि कुत्तों ने मुझे घेर लिया है; कुकर्मियों की मण्डली मेरी चारों ओर मुझे घेरे हुए...