संदेश

The Parable Of The Sower लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

निर्णय की तराई - बीज बोने वाले के दृष्टान्त के आधार पर पता लगाईये कि आप किस प्रकार के मसीही हैं।

चित्र
  बीज बोने वाले के दृष्टान्त के आधार पर पता लगाईये कि आप किस प्रकार के मसीही हैं और तब निर्णय कीजिये कि आपको कैसे मसीही होना चाहिये।  1. त्यौहारी मसीहीः ये उन बीजों की तरह हैं जिन्हें बीज बोने वाले ने सड़क के किनारे छींट दिया था। ये लोग बड़ादिन और ईस्टर के समय अधिकाई के साथ देखे जा सकते हैं। वे उन मेंढकों के समान होते हैं जो वर्षा ऋतु में बड़ी तादाद में निकल आते हैं और बड़े दिन के केरोल गीत गाते हुए ढर्र ढर्र आवाज करते है। क्रिसमस केरोल का अब कोई फायदा नहीं है क्योंकि वे सुदूर रेनडियर और बर्फीली जगहों के विषय में है, हमारे लोग तो बैलगाड़ी पर कड़ी धूप में सवारी करते हैं। और दूसरे क्रिसमस केरोल लोरियां की तरह हैं जो यीशु को सुलाने की कोशिश हैं। साधारणतः हमारी संस्कृति में शराब खोरी का तेल लगा हुआ है, परन्तु त्यौहारों के समय यह उसमें डूबी हुई रहती है। आज क्रिसमस (बड़ादिन), अत्यधिक शराबखोरी, विलासिता, राजमार्गो पर हत्यांए, उपभोक्तावाद, पेटूपन और ऐसे ही दूसरे कार्यो का समानार्थी बन चुका है। सही तो यह है कि त्यौहार के समय उनके मध्य न पीने वाला मसीही अपने आपका पूरी तरह छोड़ा हुआ तथा अलग थलग...