भ्रांति - इस्टर संबंधित
महारानी इश्टर जी हाँ, मेरा मतलब महारानी इश्टर से ही है, इस्तेर से नहीं। बेबिलॅन की देवी इश्टर के नाम पर मसीहियों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व इस्टर है। पूरी बाइबिल में सिर्फ एक जगह इस्टर शब्द आया है, यानी प्रेरितों 12:4 में - वह भी सिर्फ kjvमें | वह मूल यूनानी शब्द (यास्का) का गलत अनुवाद है। इसका सहीं अनुवाद Passover (फसह का पर्व) होना चाहिए था, जो ASV समेत भारतीय भाषाओँ में अनुवादित बाइबिल में पाया जाता हैं। प्रभु यीशु के जी उठने का पर्व मनाने का नये नियम में कहीं कोई जिक्र नहीं है। यहूदी मसीहियों ने इसे फसह के पर्व से जोड़ दिया और यहूदी महीने निसान के 14 वें दिन मनाना शुरु कर दिया। चाहे वह जिस किसी दिन पडता । मगर गैर-यहूदी मसीही इसे प्रभु यीशु के दिन रविवार को मनाने लगे नाइसिया की महासभा (325ई.) के बाद यह पर्व 21 मार्च के बाद की पूर्णिमा के बाद आने वाले पहले रविवार को मनाया जाने लगा यह हमेशा 22 मार्च और 25 अप्रैल के बीच पड़ता हैं। पूर्वी ऑर्थोडॉक्स कलीसियाय इस पर्व को तेरह दिन बाद मनाती है। 'इस्टर' का मसीहियत में समावेश कहाँ तक बाइबिल सम्मत है, यह आगे चलकर स्पष्ट हो जाएगा। इस्टर (...