घरेलु कलीसिया का परिचय - भाग 1
नये नियम का नमूना बहुगुणित सभाओं का निर्माण प्रिस्का और अक्विल्ला को जो मसीह यीुशु में मेरे सहकर्मी है, नमस्कार, जिन्होंने मेरे प्राण रक्षा के लिये स्वंय अपना जीवन जोखिम में डाल दिया। न केवल मैं वरन यहूदियों की सारी कलीसिया भी उन का धन्यवाद करती है। (रोमियों 16ः3-5) एशिया की कलीसियाओं की ओर से तुमको नमस्कार। अक्विला और प्रिस्का तथा उन के घर की कलीसिया का तुम को प्रभु में हार्दिक नमस्कार। (1कुरिन्थियों 16ः19) उन भाईयों को जो लौदिकिया में है, नमफास तथा उस कलीसिया को जो उसके घर में है नमस्कार कहना। (कुलुस्सियों 4ः15) मसीह यीशु के बन्दी पौलुस तथा भाई तीमुथियुस की ओर से, प्रिय भाई एंव सहकर्मी फिलेमोन और हमारी बहिन अफकिया, हमारे साथी योद्धा अर्खिप्पुस तथा घर में एकत्रित होने वाली कलीसिया को भी नमस्कार कहना। (फिलिप्पियों 1ः1,2) उपरोक्त वचनों से स्पष्ट है कि प्रार्थानक कलीसिया घरों में मिलती थी, उनको हम घर की कलीसिया नही कह सकते है, मतलब की घर एक कलीसिया की सम्पत्ती थी। ये ऐसे घर थें जिन में लोग रहते थे और अपने घरों को खोलते थे जहां लोग एकत्रित होते थे। प्राथमिक कलीसिया के पास को...