सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं
प्रार्थना में शक्ति • वचन में जीवन • जीवन में परिवर्तन हिन्दी|English|अन्य भाषाएं ▾

मिलापवाला तंबू यहोवा की उपासना के लिए (निर्गमन 25:8-40; 26:1-37; 27:1-8; 28:1; 30:1-10, 17-21; 34:1, 2; इब्रानियों 9:1-5)

मिलापवाला तंबू यहोवा की उपासना के लिए

(निर्गमन 25:​8-40; 26:​1-37; 27:​1-8; 28:1; 30:​1-10, 17-21; 34:​1, 2; इब्रानियों 9:​1-5)

क्या आप बता सकते हैं, इस तसवीर में यह क्या है? यह एक तंबू है, जहाँ यहोवा की उपासना की जाती थी। बाइबल में इसे ‘निवासस्थान’ कहा गया है। इस्राएलियों ने इसे मिस्र से निकलने के एक साल बाद बनाया था। पर क्या आपको मालूम है, इसे बनाने के लिए किसने कहा था? 

यहोवा ने। जब मूसा सीनै पहाड़ पर था, तब यहोवा ने उसे बताया कि यह तंबू कैसे बनाया जाना चाहिए। यहोवा ने तंबू को इस तरह बनाने के लिए कहा, जिससे उसका हर हिस्सा अलग किया जा सके। इसका यह फायदा था कि तंबू को आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता था। फिर दूसरी जगह पहुँचकर उसे दोबारा जोड़कर खड़ा किया जा सकता था। इसलिए जब इस्राएली जंगल में एक जगह से दूसरी जगह जाते थे, तो वे इस तंबू को अपने साथ ले जाते थे।

क्या आपको तंबू के एक छोर पर छोटा-सा कमरा दिखायी दे रहा है? अगर आप उसमें गौर से देखें तो आपको वहाँ एक बक्सा दिखायी देगा। इसे ‘वाचा का संदूक’ कहते हैं। इसके ऊपर सोने के दो स्वर्गदूत या करूब बनाए गए थे। जानते हैं उस संदूक में क्या रखा था? दो तख्तियाँ जिन पर परमेश्वर की दस आज्ञाएँ लिखी थीं। ये तख्तियाँ दोबारा बनायी गयी थीं, क्योंकि पहलेवाली मूसा ने तोड़ दी थीं। इसके अलावा, उस संदूक में एक बरतन में मन्ना भी रखा गया था। आपको मन्ना याद है ना?

निवासस्थान में जो लोग सेवा करते थे, उन्हें याजक कहा जाता था। और याजकों में जो सबसे बड़ा होता था, उसे महायाजक कहा जाता था। यहोवा ने मूसा के भाई हारून को महायाजक और उसके बेटों को याजक चुना। पर क्या आपको मालूम है महायाजक क्या काम करता था? वह सब लोगों की तरफ से यहोवा से प्रार्थना करता था।

अब ज़रा तंबू के बड़े कमरे को देखिए। वह छोटे कमरे से दुगना बड़ा था। क्या आपको उसमें एक छोटा बक्सा दिखायी दे रहा है, जिसमें से धुआँ उठ रहा है? यह एक वेदी है, जिस पर याजक खुशबूदार चीज़ यानी धूप जलाते थे। उस कमरे में एक दीवट भी है, जिसमें सात दीपक हैं। वहाँ एक मेज़ भी रखी हुई है, जिस पर 12 रोटियाँ रखी जाती थीं।

निवासस्थान के आँगन में एक बहुत बड़ा-सा कटोरा था, जिसमें पानी भरा रहता था। उसी पानी से याजक अपने हाथ-पैर धोते थे। आँगन में एक बड़ी वेदी भी थी। उस वेदी पर उन जानवरों को जलाया जाता था, जो यहोवा को बलि चढ़ाए जाते थे। यहोवा के इस निवासस्थान के चारों तरफ इस्राएली अपने-अपने तंबू लगाकर रहते थे।

क्या आप जानते है?

  • इस तसवीर में क्या दिखाया गया है और बाइबल में उसे क्या कहा गया है?
  • यहोवा ने मूसा को ऐसा तंबू बनाने के लिए क्यों कहा, जिसका हर हिस्सा अलग किया जा सके?
  • तंबू के छोटे कमरे में रखे बक्से को क्या कहा जाता था और उसके अंदर कौन-सी चीज़ें रखी जाती थीं?
  • यहोवा ने किसे महायाजक चुना? महायाजक क्या काम करता था?
  • तंबू के बड़े कमरे में कौन-सी तीन चीज़ें रखी जाती थीं?
  • तंबू के आँगन में कौन-सी दो चीज़ें रखी जाती थीं? उन्हें किस लिए इस्तेमाल किया जाता था?

क्या आप और जानते है?

  • निर्गमन 25:​8-​40; 26:​1-​37; 27:​1-​8 और 28:​1 पढ़िए।

    “साक्षीपत्र के सन्दूक” के ऊपर बने करूबों का क्या मतलब था? (निर्ग. 25:​20, 22; गिन. 7:​89; 2 राजा 19:​15)

  • निर्गमन 30:​1-​10, 17-​21; 34:​1, 2 और इब्रानियों 9:​1-​5 पढ़िए।

    यहोवा ने तंबू में सेवा करनेवाले याजकों से ज़ोर देकर क्यों कहा कि उन्हें साफ-सुथरा रहना चाहिए? इससे हम क्या सीखते हैं? (निर्ग. 30:​18-​21; 40:​30, 31; इब्रा. 10:​22)

    इब्री मसीहियों को लिखी पत्री में प्रेरित पौलुस ने कैसे समझाया कि उसके समय तक, तंबू और व्यवस्था वाचा दोनों रद्द हो चुके थे? (इब्रा. 9:​1, 9; 10:​1)

शालोम,
- P. R. Jharbade

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्राप को तोड़ना / आध्यात्मिक मलयुद्ध / Spiritual Warfare - इफिसियों 6:10-18 परमेश्वर के हथियार - श्राप से छुटकारा कैसे पाएं? बाइबिल के अनुसार आत्मिक युद्ध

चौथी वाणी - "हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तू ने मुझे क्यों छोड़ दिया?" - मत्ती 27:46 और मरकुस 15:34 - क्रूस पर अंधकार और त्याग - Eli Eli Lama Sabachthani

पाप का दासत्व क्या है? पाप परमेश्वर की व्यवस्था का उल्लंघन है | 1 यूहन्ना 3:4 - पाप से छुटकारा कैसे पाएं?

हिन्दीEnglishअन्य भाषाएं ▾⌂ होम