एक आदर्श पत्नी के 7 गुण - नीतिवचन 31
एक आदर्श पत्नी के 7 गुण एक भली और आदर्श पत्नी कौन पा सकता है बाइबिल बताती है उसका मूल्य तो मुंगे से भी कहीं बढ़कर है। पवित्रशास्त कहता है एक बुद्धिमान पत्नी अपने हाथों से अपना घर बनाती है। धन और सम्पत्ति तो पुरखाओं से अर्थात दादा परदादा आदि से मिल सकती है लेकिन एक बुद्धिमान पत्नी यहोवा परमेश्वर की ओर से ही प्राप्त होती है। आइए देखें वे 7 गुण। 1. एक आदर्श पत्नी विश्वासयोग्य होती है पति हो या पत्नी विश्वासयोग्यता सर्वोच्च गुण है जिसके बिना बाकी सारे गुण किसी काम के नहीं। नीतिवचन का लिखने वाला बड़ी खूबसूरती से लिखता है कि एक भली पत्नी अनमोल है बेशकीमती है क्योंकि उसके पति के मन में उसके प्रति विश्वास रहता है। ( नीतिवचन 31:10 ) परमेश्वर का भय मानने वाली स्त्री अपने घराने के प्रति और अपने पति के प्रति विश्वास योग्य रहती है। चाहे उसका पति सामने हो या न हो। हर परिस्थिति में विश्वास ही सच्चे रिश्ते की बुनियाद है। एक चरित्रवान स्त्री अपने अविश्वासी पति को भी जीतकर उसे विश्वास में ला सकती है। ( 1 पतरस 3:1-3 ) 2. एक आदर्श पत्नी अपने पति का आदर करती है। वो अपने पति की कमियों या गलतियों ...