संदेश

Kaam Me Juti Hui Hai लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

एक आदर्श कलीसिया काम में जुटी हुई है! / An Ideal Church Is Busy In The Work! - बोलने वाली नहीं, करने वाली कलीसिया

चित्र
हम लोग लगभग पंद्ररह विश्वासी और दूसरे विश्वास वाले खोजी जन थे जो वहां बड़े आराम से चटाईयों पर पास्टर के बैठक के कमरे में, बैठे हुए थे। पास्टर चाहते थे कि हम सभा का आरम्भ स्तूति के गीत गाकर करें। परन्तु उन्हें नम्रता पूर्वक बताया गया कि नये नियम की इक्लीसिया में वहां खुली आराधना हुआ करती थी अर्थात वहां सभा की पहिले से बनी हुई कोई योजना नही होती थी। हमने निर्णय किया कि हम 1कुरिन्थियों 14ः26-31 के अनुसार कार्य करेंगे, जो कहता है कि प्रत्येक जन उसमें भागी हो सकता है। इसलिये स्तूति के गीत गाने के बदले धर्मशास्त्र के भागों को पढ़ना आरम्भ कर दिये।  तब हमने पूछा, क्या यहां हमारे झुण्ड में कोई भविष्यद्वक्ता है, क्योंकि वे भविष्यद्वक्ता ही होते हैं जो ज्यादातर वचन कहा करते हैं, पास्टर नहीं। प्रारम्भ में वहां शर्मिन्दगी वाली खामोशी छाई रही। तब हमने यह अनुभव किया कि घरेलू इक्लीसिया में प्रत्येक विश्वासी स्वतंत्रता पूर्वक भविष्यद्वाणी कर सकता है ( पद 3 )। हमने यह भी जाना कि भविष्यद्वाणी करने के मुख्य तीन भाग हैं। प्रथम वह उन्नति जो इक्लीसिया की वृद्धि के विषय में है, दूसरा कि हम एक दूसरे को समझा...