संदेश

Ghar Ki Ashish लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

वह आशीष जो घर से निकलती है: आपका घर कैसे पूरे मोहल्ले के लिए आशीष बन सकता है?

चित्र
"तेरे द्वारा पृथ्वी के सारे कुल आशीष पाएँगे।" (उत्पत्ति 12:3) "क्योंकि जहाँ दो या तीन मेरे नाम पर इकट्ठे होते हैं, वहाँ मैं उन के बीच में हूँ।" (मत्ती 18:20) आज का संदेश: परमेश्वर एक परिवार को आशीष देता है ताकि वह परिवार पूरे मोहल्ले को आशीष दे, अब्राहम के साथ परमेश्वर की योजना सिर्फ अब्राहम के लिए नहीं थी। परमेश्वर ने कहा - तेरे द्वारा सारे कुल आशीष पाएँगे। मतलब, आशीष तुम पर रुकेगी नहीं, तुम से बहेगी। यही घरेलू कलीसिया का रहस्य है। बहुत से लोग सोचते हैं - पहले हमारा घर आशीषित हो जाए, फिर हम दूसरों को आशीष देंगे । पर परमेश्वर का नियम उल्टा है - जब तुम अपने घर को दूसरों के लिए खोलते हो, तब तुम्हारा घर आशीषित होता है । आपका घर कैसे आशीष का स्रोत बनता है? 1. जब आपका दरवाजा खुलता है। आज के समय में सबके दरवाजे बंद हैं, दिल बंद हैं। सब डर में जीते हैं। पर जब आप अपना घर प्रार्थना के लिए खोलते हो, तो वह घर सिर्फ घर नहीं रहता, वह अस्पताल बन जाता है। लूका 10 में यीशु ने 70 चेलों को घर-घर भेजा और कहा - जिस घर में जाओ, कहो - इस घर को शांति मिले। आपका घर मोहल्ले के लिए शांति का...