अध्यक्ष व उनके कर्तव्य
प्रेरितों के काम 20ः8 ‘‘इसलिये अपनी और अपने पूरे झुण्ड की चैकसी करो जिसमें पवित्र आत्मा ने तुम्हें अध्यक्ष ठहराया है, कि तुम परमेश्वर की कलीसिया की रखवाली करो जिसे उसने अपने लहू से मोल लिया है।’’ कोई भी कलीसिया अगुवों की नियुक्ति के बिना काम नहीं कर सकती। इसलिए, जैसा कि प्रेरितों के काम 14ः23 संकेत देता है, आत्मा से भरपुर विश्वासियों ने पवित्र आत्मा द्वारा 1तीम. 3ः1-7 और तीत. 1ः5-9 में तय की गई नैतिक योग्यताओं के अनुसार प्रार्थना और उपवास द्वारा परमेश्वर की इच्छा जाननी चाही कि कुछ व्यक्तियों को प्राचीन व अध्यक्ष के पद पर नियुक्त करेंगे। इस कारण, आखिर में वह पवित्र आत्मा ही, है जो किसी को कलीसिया का अध्यक्ष बनाए। इफिसियों के प्राचिनों को पौलुस का आखिरी सम्बोधन प्रेरितों के काम 20ः18-35 पवित्र शास्त्र के उन सिद्धांतो का एक अति उत्तम अंश है कि एक दृश्यमान् कलीसिया में एक अध्यक्ष को कैसे काम करता है। यह काम पुराने नियम के नबियों से कुछ अलग नहीं है। विश्वास को बढ़ावा देगा। (1) परमेश्वर का वचन सिखाने द्वारा भेड़ो को चराना, अध्यक्षों की प्रमुख कत्र्तव्यों में से एक है। उन्हें हमेशा...