संदेश

Luke 14:29 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मीनार बनाने वाले मनुष्य का दृष्टान्त - लूका 14:28

चित्र
सन्दर्भ:- लूका 14ः25-30 - ‘‘और जब बड़ी भीड़़ उसके साथ जा रही थी, तो उस ने पीछे फिरकर उन से कहा। यदि कोई मेरे पास आए, और अपने पिता और माता और पत्नी और ल ड़के वालों और भाइयों और बहिनों बरन अपने प्राण को भी अप्रिय न जाने, तो वह मेरा चेला नहीं हो सकता। और जो कोई अपना क्रूस न उठाए; और मेरे पीछे न आए; वह भी मेरा चेला नहीं हो सकता। तुम में से कौन है कि गढ़ बनाना चाहता हो, और पहले बैठकर खर्च न जोड़े, कि पूरा करने की बिसात मेरे पास है कि नहीं ? कहीं ऐसा न हो, कि जब नेव डालकर तैयार न कर सके, तो सब देखने वाले यह कहकर उसे ठट्ठों में उड़ाने लगें। कि यह मनुष्य बनाने तो लगा, पर तैयार न कर सका ?’’ प्रस्तावना एवं पृष्ठभूमि:- प्रभु यीशु मसीह गलील से यरूशलेम की ओर जा रहा था। उसके पीछे बड़ी भीड़ थी। लोग यह सोचते थे कि अब यीशु का यरूशलेम में राज्याभिषेक होगा। उसे राजमुकुट पहनाकर राजसिंहासन पर आसीन कराया जाएगा। वे उसके सांसारिक राज्य की ही आशा में लगे हुए थे। उन्हें इस बात का कतई अहसास नहीं था कि यरूशलेम में प्रभु यीशु मसीह को सम्पूर्ण मानव जाति के पाप का दण्ड सहना है। उस निष्कलंक मेम्ने को भयंकर यातना एवं पीड़ा से...