संदेश

Joshua 6:25 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यरीहो शहर की जासूसी (यहोशू 2:1-24; इब्रानियों 11:31)

चित्र
यरीहो शहर की जासूसी (यहोशू 2:​1-24; इब्रानियों 11:31) आप यहाँ जिन आदमियों को देख रहे हैं, उनकी जान खतरे में है। उन्हें यहाँ से भागना होगा, वरना उन्हें मार डाला जाएगा। लेकिन ये हैं कौन? ये इस्राएली हैं, जो यहाँ इस यरीहो शहर की जासूसी करने आए हैं। और जो औरत उनकी मदद कर रही है, उसका नाम राहाब है। राहाब इसी शहर में रहती है। उसका घर शहर की दीवार से लगा हुआ है। लेकिन ये आदमी खतरे में कैसे फँस गए? आइए जानें। इस्राएली, यरदन नदी पार करके कनान देश में जाने के लिए तैयार थे। लेकिन इससे पहले, यहोशू ने दो जासूसों को वहाँ यह कहकर भेजा: ‘जाकर यरीहो शहर को देखो और देखो कि वहाँ की ज़मीन कैसी है।’ जब जासूस यरीहो पहुँचे, तो वे राहाब के घर गए। इस बीच किसी ने यरीहो के राजा को खबर दी: ‘दो इस्राएली यहाँ हमारे देश की जासूसी करने आए हैं।’ यह सुनते ही राजा ने फौरन अपने आदमियों को राहाब के घर भेजा। वहाँ पहुँचने पर उन्होंने राहाब से कहा: ‘तुम्हारे घर जो आदमी आए हैं, उन्हें बाहर निकालो।’ राहाब ने उन जासूसों को अपनी छत पर छिपा दिया था। इसलिए उसने कहा: ‘कुछ आदमी मेरे घर आए तो थे। लेकिन वे कहाँ से थे, इस बारे में म...