पवित्र आत्मा के फल गुण - गलातियों 5:22-23
जब कोई पवित्रात्मा की सहायता से अपने आप को पवित्र करता है तब उसके जीवन में पवित्र आत्मा के फल और वरदान देते हैं। गलतियों 5:22 में जो पवित्र आत्मा का फल है, वो एक वचन में है अर्थात फल एक है उसके 9 गुण हैं जैसे संतरा (मौसमी फल) एक होता है लेकिन उसके अंदर कई कलिया होती हैं। आज हम बात करेगें पवित्र आत्मा के फल और वरदान के विषय में बाइबल के अनुसार पवित्र आत्मा का एक ही फल है और उसके गुण हैं प्रेम, आनन्द शान्ति धीरज दया भलाई विश्वास्योगता नम्रता और संयम । अत: एक विश्वासी के जीवन में इसी कारण पवित्र आत्मा बहुत जरूरी है । आइये इसे विस्तार से समझते हैं । 1. प्रेम – पवित्र आत्मा के फल का पहला गुण यह परमेश्वर का प्रेम है जो पवित्र आत्मा का पहला गुण हैं यूहन्ना 3:16 जो मिनी बाइबल भी कहा जाता है इसमें लिखा है. क्योंकि परमेश्वर ने जगत से ऐसा प्रेम किया। परमेश्वर का प्रेम निष्कपट प्रेम है और परमेश्वर चाहते हैं प्रत्येक विश्वासी के अंदर वही प्रेम पाया जाए। प्रभु यीशु मसीह ने पतरस से यही प्रेम के विषय में पूछा था पतरस क्या तू मुझसे प्रेम करता है? 2. आनन्द – पवित्र आत...