संदेश

John 3:36 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युगानुयुग की यातना

चित्र
युगानुयुग की यातना एक विद्वान, सिनेका (Seneca) का मता है, कि ‘‘प्रत्येक दोषी व्यक्ति अपना ही ज़ल्लाद है।‘‘ इसलिए मानव की यहाॅ - दौड़ तथा युगानयुग की पीड़ादायी त्रासदी को निश्चय ही समझा जा सकता है। पीड़ित जीवात्मा त्राण के लिए वृक्षों समाधियों, पहाड़ो, नदियों, चट्टानों, गले में लटके क्रूसों और पक्षियों से लेकर सर्पो तथा प्रेतात्माओं तक की ओर झांकता रहा है। पृथ्वी पर की किसी भी जाति या समुदाय ने पाप के दासत्व की पीड़ा को इतनी गम्भीरता से अनुभव नहीं किया, जैसे युगों से हमारे अपने प्रिय पूर्वज करते आये है, और मेरा विश्वास है, परमेश्वर भारत वर्ष को उसकी इस प्रबल मुमुक्षता के कारण अत्यधिक प्रेम करता है। भारतीय सन्तों ने प्राचीनकाल से ही मुक्ति की खोज यात्रा में पर्वतराज हिमालय की कन्दराओं और जंगलो को दूर - दराज तक आर-पार छाना है। तपस् हेतु उन्होंने कड़े शीतकाल में भी खुले आकाश तले नंगे बदन रहना चुन लिया, आग पर चले, काॅटों पर सोये, अल्पभोजी रहे तथापि वे विलाप करते रहे - ‘‘स्पप्न में भी दैवगति से पाप उत्पन्न हो जाते है‘‘ ऋग्वेद 7ः86ः2-7 ।  ऐसी आत्मिक तनाव की पीड़ा के कारण वैदिक ऋषि पुकार उठेः अपा...

प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र मसीह है।

चित्र
प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है । मसीही विश्वास की सबसे केंद्रीय सच्चाइयों में से एक यह है कि प्रभु यीशु मसीह परमेश्वर का पुत्र है। यह केवल एक धार्मिक विचार नहीं, बल्कि बाइबल की गवाही पर आधारित सत्य है। पुराने और नए नियम दोनों में इसकी झलक मिलती है। आइए, कुछ प्रमुख वचनों पर ध्यान दें। 1. जो मान लेता है, परमेश्वर उसमें बना रहता है । यूहन्ना लिखते हैं, "जो कोई यह मान लेता है कि यीशु परमेश्वर का पुत्र है, परमेश्वर उसमें बना रहता है, और वह परमेश्वर में" (1 यूहन्ना 4:15)। यहां विश्वास का मतलब केवल जानकारी रखना नहीं है। यह एक ऐसा स्वीकार है जो व्यक्ति के जीवन को परमेश्वर के साथ जोड़ देता है। 2. ईश्वरत्व की परिपूर्णता पौलुस कुलुस्सियों की कलीसिया को लिखता है, "क्योंकि उसमें ईश्वरत्व की सारी परिपूर्णता सदेह वास करती है" (कुलुस्सियों 2:9)। यह वचन बताता है कि यीशु में परमेश्वर का स्वरूप पूरी तरह प्रकट हुआ है। जो यीशु को देखता है, वह परमेश्वर के पुत्र को देखता है। 3. भविष्यवाणी में प्रकट पहचान यशायाह की भविष्यवाणी में एक बालक के जन्म का वर्णन है, "हमें एक पुत्र द...