संदेश

Prabhu Ke Saath Rehna लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मृत्यु के अंतिम समय का परिदृश्य - मृत्यु से जीवन की ओर - यूहन्ना 5:24

चित्र
अंत समय तब से शुरू हुआ जब प्रभु येशु की क्रूस पर मृत्यु हुई। परमेश्वर की आत्मा ने परदा फाड़कर परमपवित्र स्थान को छोड़ दिया। मंदिर उजाड़ हो गया और लेवीय पुरोहित्य समाप्त हो गया। पशु बलिदान, सब्त, खतना, मंदिर में आराधना और दशमांश आदि अप्रचलित हो गए। अब हम जीवित परमेश्वर मंदिर और उसके राजवंशी याजकों का समाज बन गए। (1कुरिन्थियों 3:16; 1 पतरस 2:9) प्रभु येशु ने फसह के पर्व, अखमीरी रोटी, पहले फल और पिन्तेकुस्त के पर्बों को को पूरा किया। तुरहियों के पर्व, प्रायश्चित और झोपड़ियों और अन्य भविष्यवाणियाँ अगली आमद में पूरी करेंगे। चर्च युग पेंटेकोस्ट पर शुरू हुआ जिसमें 3000 आत्माओं ने पानी (पश्चाताप) और पवित्र आत्मा (सशक्तिकरण) का पवित्र स्नान लिया और घर घर साथ में मिलकर भोजन करने और परमेश्वर के सम्पूर्ण ज्ञान को बाटने लगे और उनकी सख्या में प्रतिदिन उन्नति होने लगी । (प्रेरितों के काम 2:37-39; 46,47)। कलीसिया को प्रभूजी ने एक वैश्विक लक्ष दिया, "जाओ सब जाती के लोगों को चेला बनाओ, पवित्र स्नान दो और शिक्षा देकर चेला बनाने के लिए भेज दो " (मत्ती 24:14; 28:18-20)। पत्थर पर लिखी पुरानी वा...