संदेश

Hebrews 10:4 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कर्मवाद की प्रभावशीलता

चित्र
  कर्मवाद की प्रभावशीलता कर्मवाद में भरोसा रखने के चक्रव्यूह ने पिछले तीन हजार वर्षो में हमारे देश के जीवन क्रम को निर्णायात्मक रूप में भली और बुरी, दोनों ही दृष्टियों से प्रभावित किया है। लेकिन इसने आवश्यक रूप में प्रत्येक के अनदेखे भविष्य के प्रति भी उदासीनता तो उत्पन्न की ही है। गरीब, अन्धे तथा पिछड़े एंव निस्सहाय लोग, यह जानते है हुये कि कर्म की रेखा को कौन बदल सकता है, काफी हद तक अपने भाग्य के भरोसे निष्क्रिय पड़े रहते है। फिर, इस सिंद्धान्त ने दूसरों के प्रति अलगाव को जन्म दिया तथा लोगों में समाज ही के प्रति शुभचिन्तन एंव सेवा को प्रेरित होने की भावना को छीन लियां। इसलिए, यदि कर्म हर एक जीव के छोटे से छोटे भाग में जब इतनी गहराई से जुड़ा है, तो फिर इस विश्व में एक मनुष्य के अधिकारों और उसके सही भागों में रोक लगाकर या गड़बड़ी डालकर उन्हें बदलने के साधन खोजने का कष्ट क्यों करें? जितना शीघ्र हो सके, जीवात्मा कर्म की इस अग्नि परीक्षा से पार उतर जाए, उतना ही उसके लिए भला है। कसी भी व्यक्ति के माग्य - क्रम में उत्पन्न किया गया व्यवधान अन्ततः उसे उसके एक कर्मचक्र को पूर्ण करने में विलम्बि...