संदेश

Mark 4:27 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उगने वाले बीज का दृष्टान्त - मरकुस 4ः26-29

चित्र
सन्दर्भ:- मरकुस 4ः26-29 - ‘‘फिर उस ने कहा; परमेश्वर का राज्य ऐसा है, जैसे कोई मनुष्य भूमि पर बीज छींटे। और रात को साए और दिन को जागे और वह बीज ऐसे उगे और बढ़े कि  वह न जाने। पृथ्वी आप से आप फल लाती है पहिले अंकुर, तब बाल, और तब बालों में तैयार दाना। प्ररन्तु जब दाना पक जाता है, तब वह तुरन्त हंसिया लगाता है, क्योंकि कटनी आ पहुंची है।’’ प्रस्तावना एवं पृष्ठभूमि:- इस दृष्टान्त का उल्लेख केवल मरकुस रचित सुसमाचार में ही मिलता है। यह दृष्टान्त प्रभु यीशु मसीह ने गलील की झील में एक नाव पर चढ़कर उस विशाल जन समूह को सुनाया जो उसके पास एकत्रित था। दृष्टान्तों के माध्यम से स्वर्ग की बड़ी-बड़ी बातें प्रभु यीशु मसीह ने साधारण लोगों को बहुत ही छोटे एवं आसान उदाहरण देकर सरलता पूर्वक समझायीं। इस दृष्टान्त के माध्यम से प्रभु यीशु मसीह लोगों को बताना चाहता था कि लोग परमेश्वर के राज्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी पूरी करें। इस राज्य को बढ़ाना उसकी अद्भुत सामर्थ और अनुग्रह से ही संभव है और एक दिन उसका अन्तिम न्याय निश्चित है। विषय वस्तु:- किसी मनुष्य ने किसी भूमि पर बीज छिटके। (यहां किसी विशेष खेत का या भूमि ...