संदेश

दबोरा और याएल लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

दबोरा और याएल - न्यायियों 4:14 - यहोवा ने उनकी मदद के लिए बहादुर लोगों को भेजा।

चित्र
दबोरा और याएल (न्यायियों 2:​14-22; 4:​1-24; 5:​1-31) जब इस्राएली मुसीबत में फँस गए, तो वे यहोवा को पुकारने लगे। यहोवा ने उनकी मदद के लिए बहादुर लोगों को भेजा। इन बहादुर लोगों को बाइबल में न्यायी कहा गया है। उनमें से कुछ के नाम हैं, ओत्नीएल, एहूद और शमगर। इनके अलावा, यहोवा ने इस्राएलियों की मदद के लिए दो औरतों को भी चुना। वे थीं, दबोरा और याएल। दबोरा एक नबिया थी। उसे नबिया इसलिए कहा जाता था, क्योंकि यहोवा उसे भविष्य में होनेवाली बातों के बारे में पहले से बता देता था। फिर यही बातें वह लोगों को बताती थी। इसके अलावा, वह एक न्यायी भी थी। वह पहाड़ी देश में एक खजूर के पेड़ के नीचे बैठा करती थी। वहीं पर लोग अपनी परेशानियाँ लेकर उसके पास आते थे और वह उनका हल बताती थी। उन दिनों कनान देश में याबीन नाम का एक राजा रहता था। उसके पास 900 युद्ध के रथ थे। उसकी सेना बहुत ही ताकतवर थी और उसी के दम पर उसने कई इस्राएलियों को ज़बरदस्ती अपना गुलाम बना लिया था। उसके सेनापति का नाम सीसरा था। उस समय बाराक इस्राएलियों का न्यायी था। एक दिन दबोरा ने बाराक को अपने पास बुलाया और उससे कहा: ‘यहोवा ने कहा है, “तू...