संदेश

Yahoshu Israeliyon Ka Agua लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यहोशू इस्राएलियों का अगुआ (गिनती 27:12-23; व्यवस्थाविवरण 3:23-29; 31:1-8, 14-23; 32:45-52; 34:1-12)

चित्र
  यहोशू अब नया  इस्राएलियों का  अगुआ  (गिनती 27:​12-23; व्यवस्थाविवरण 3:​23-29; 31:​1-8, 14-23; 32:​45-52; 34:​1-12) मूसा इस्राएलियों के साथ कनान देश जाना चाहता था। इसलिए उसने परमेश्वर से कहा: ‘हे यहोवा, मुझे यरदन नदी के पार जाने दे, ताकि मैं उस अच्छे देश को देख सकूँ।’ लेकिन यहोवा ने कहा: ‘बस! अब यह बात दोबारा मत कहना।’ भला यहोवा ने ऐसा क्यों कहा? याद कीजिए, जब मूसा ने चट्टान पर लाठी मारी थी, तब क्या हुआ था ? मूसा और हारून ने लोगों के सामने यहोवा की महिमा नहीं की थी। उन्होंने लोगों से यह नहीं कहा कि चट्टान से यहोवा ने पानी निकाला है। इस वजह से यहोवा ने कहा कि वह मूसा और हारून को कनान देश में नहीं जाने देगा। इसलिए हारून के मरने के कुछ महीनों बाद, यहोवा ने मूसा से कहा: ‘यहोशू को याजक एलीआज़र और सब लोगों के सामने खड़ा कर। फिर उनसे कहना कि अब यहोशू तुम्हारा नया नेता है। अब से वही तुम्हें बताएगा कि क्या करना है।’ जैसा यहोवा ने कहा, मूसा ने बिलकुल वैसा ही किया। आप यहाँ तसवीर में उसे ऐसा करते देख सकते हैं। इसके बाद, यहोवा ने यहोशू से कहा: ‘हिम्मत रखो, डरना नहीं। इस्...