संदेश

Joshua 3:15 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यरदन नदी में चमत्कार - यरदन नदी पार कराने के लिए यहोवा ने चमत्कार किया (यहोशू 3:​1-17; 4:​1-18)

चित्र
देखिए, इस्राएली यरदन नदी पार कर रहे हैं। लेकिन आप शायद कहें: ‘नदी? यहाँ तो कोई नदी दिखायी नहीं दे रही है। कहीं यहाँ सूखा तो नहीं पड़ा, जिससे नदी का सारा पानी सूख गया?’ जी नहीं, ऐसा कुछ नहीं हुआ है। इस समय तो यहाँ बहुत बारिश होती है। और कुछ ही मिनट पहले यह नदी लबालब भरी थी। मगर अब यह सूख गयी है। और इस्राएली सूखी ज़मीन पर नदी पार कर रहे हैं, ठीक जैसे उन्होंने लाल सागर पार किया था! तो फिर नदी का सारा पानी गया कहाँ? चलिए पता करते हैं। कनान देश में जाने के लिए इस्राएलियों को यरदन नदी पार करनी थी। जब वे नदी के पास पहुँचे तब यहोवा ने यहोशू के ज़रिए इस्राएलियों से कहा: ‘याजक वाचा का संदूक लेकर सब के आगे-आगे चलें। जैसे ही वे यरदन नदी में पैर रखेंगे, नदी का पानी बहना बंद हो जाएगा।’ तब याजक वाचा का संदूक उठाकर लोगों के आगे-आगे चलने लगे। यरदन नदी बहुत गहरी थी और उसमें पानी भी बड़ी तेज़ी से बह रहा था। लेकिन जैसे ही याजकों ने नदी में पैर रखा, पानी बहना बंद हो गया। यह तो चमत्कार हो गया! जी हाँ, यहोवा ने नदी के पानी को बहुत पहले ही रोक दिया था। इसलिए जल्द ही नदी का पानी सूख गया।जो याजक वाचा का संदूक उठाए ह...