संदेश

Exodus 19:20 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

यहोवा के दिए नियम (निर्गमन 19:​1-25; 20:​1-21; 24:​12-18; 31:18; व्यवस्थाविवरण 6:​4-6; लैव्यव्यवस्था 19:18; मत्ती 22:​36-40)

चित्र
(निर्गमन 19:​1-25; 20:​1-21; 24:​12-18; 31:18; व्यवस्थाविवरण 6:​4-6; लैव्यव्यवस्था 19:18; मत्ती 22:​36-40) मिस्र छोड़ने के करीब दो महीने बाद, इस्राएली सीनै पहाड़ के पास पहुँचे। इस जगह को होरेब कहा जाता है। यहीं मूसा ने जलती हुई झाड़ी देखी थी और यहोवा से उसकी बातचीत हुई थी। इस्राएली यहाँ डेरा डालकर कुछ समय के लिए रहने लगे। इसके बाद मूसा पहाड़ पर चढ़ गया और लोग नीचे उसका इंतज़ार करने लगे। जब मूसा पहाड़ की चोटी पर पहुँचा, तब यहोवा ने उससे कहा: ‘मैं चाहता हूँ कि इस्राएली मेरी आज्ञा मानें और मेरे खास लोग कहलाएँ।’ जब मूसा नीचे आया, तो उसने इस्राएलियों को यह बात बतायी। तब लोगों ने कहा कि वे यहोवा की आज्ञा मानेंगे, क्योंकि वे उसके लोग बनना चाहते हैं। पता है तब क्या हुआ? पहाड़ की चोटी से धुआँ निकलने लगा और ज़ोर-ज़ोर से बादल गरजने लगे। यह सब यहोवा ने किया। उसने लोगों से कहा: ‘मैं ही तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ, जो तुम्हें मिस्र की गुलामी से छुड़ा लाया हूँ।’ फिर उसने उन्हें यह आज्ञा दी: ‘तुम मुझे छोड़ किसी दूसरे ईश्वर की उपासना मत करना।’ परमेश्वर ने इस्राएलियों को और भी नौ आज्ञाएँ दीं। परमेश्वर की आवाज़ ...