संदेश

आप राजा हैं लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आप राजा हैं। - प्रकाशित वाक्य 5ः 9-10

चित्र
वे यह नया गीत गाने लगे, ‘‘तू इस पुस्तक को लेने और इसकी मुहरें खोलने के योग्य है, क्योंकि तू ने वध होकर अपने लहू से हर एक कुल, भाषा, राष्ट्र और जाति से परमेश्वर के लिए लोगों को मोल ले लिया है। तूने उन्हें हमारे परमेश्वर के लिए एक राज (King)और याजक (Priest) बनाया है। वे पृथ्वी पर राज्य करेंगे।’’ (प्रकाशित वाक्य 5ः 9-10) ‘‘पर तुम एक चुना हुआ वंश, राज-पदधारी याजकों का समाज, पवित्र लोग और परमेश्वर की निज प्रजा हो। परमेश्वर ने तुम्हें अन्धकार से निकालकर अपनी अद्भुत ज्योति में बुलाया है। उसके गुण प्रकट करो।’’ (1 पतरस 2ः 9) प्रभु का लक्ष्य है कि इस संसार में परमेश्वर का राज्य स्थापित हो। इसीलिए 2000 साल से विश्वासी लोग प्रतिदिन प्रार्थना कर रहें हैं कि ‘‘तेरा राज्य आवे तेरी इच्छा जैसे स्वर्ग में पूरी होती है वैसे पृथ्वी पर भी हो।’’ ( मत्ती 6ः 10 ) प्रभु ने हमें राजपदधारी याजक नियुक्त किया है। हम मात्र याजक (प्रीस्ट) नहीं हैं परन्तु परमेश्वर की ओर से राज्य करने वाले याजक हैं। ब्राह्यण समाज की संख्या इस देश में पाॅच प्रतिशत है और मसीहियों की संख्या भी पाॅच प्रतिशत है, कहीं-कहीं उससे भी अधिक है।...