प्रेरितों का विश्वास वचन : हम क्या विश्वास करते हैं और क्यों? | Apostles Creed in Hindi - Prarthana Yoddha
प्रेरितों का विश्वास वचन: हम विश्वास करते है परमेश्वर सर्वशक्तिमान पिता पर, जो स्वर्ग और पृथ्वी का कर्ता है। हम विश्वास करते हैं यीशु मसीह पर जो उसका एकलौता पुत्र और हमारा प्रभु है। वह पवित्र आत्मा की शक्ति से गर्भ में आया कुमारी मरियम से जन्मा, पोन्त्य पिलात के अधिकार में दुख भोगा, क्रूस पर चढ गया, मर गया और गाड़ा गया, आत्माओं के लोक में उतर गया: तीसरे दिन मृतकों में से जी उठा, स्वर्ग पर चढ गया और सर्वशक्तिमान परमेश्वर पिता की दाहिनी ओर बैठा है। वहां से वह जीवितों और मृतकों का न्याय करने आयेगा। हम विश्वास करते हैं पवित्र आत्मा पर, एक पवित्र विश्वव्यापी कलीसिया पर, पवित्रों की सहभागिता पर, पाप क्षमा पर, मृतकों के पुनरुत्थान और अनन्त जीवन पर ।। आमीन ।। अगुवा: हमारे पिता परमेश्वर और प्रभु यीशु मसीह की ओर से तुम्हें अनुग्रह और शान्ति मिले। प्रेरितों का विश्वास वचन: हम क्या विश्वास करते हैं और क्यों? प्रार्थना योद्धा | विश्वास श्रृंखलाकई बार हम चर्च में खड़े होकर एक साथ एक वचन बोलते हैं — “मैं सर्वशक्तिमान पिता परमेश्वर पर विश्वास करता हूँ...”लेकिन क्या हमने कभी गहराई से सोचा है कि इन शब...