बड़े भोज का दृष्टान्त - लूका 14:16
सन्दर्भ:- लूका 14ः15-24 - ‘‘उसके साथ भोजन करने वालों में से एक ने ये बातें सुनकर उस से कहा, धन्य है वह, जो परमेश्वर के राज्य में रोटी खाएगा। उस ने उस से कहा, किसी मनुष्य ने बड़ी जेवनार की और बहुतों को बुलाया। जब भोजन तैयार हो गया, तो उस ने अपने दास के हाथ नेवताहारियों को कहला भेजा, कि आओ; अब भोजन तैयार है। पर वे सब के सब क्षमा मांगने लगे, पहिले ने उस से कहा, मैं ने खेत मोल लिया है; और अवश्य है कि उसे देखूं: मैं तुझसे बिनती करता हूं, मुझे क्षमा कर दे। दूसरे ने कहा, मैनें पांच जोड़े बैल मोल लिए हैं; और उन्हें परखने जाता हूं: मैं तुझ से बिनती करता हूं, मुझे क्षमा कर दे। एक और ने कहा; मैंने ब्याह किया है, इसलिये मैं नहीं आ सकता। उस दास ने आकर अपने स्वामी को ये बातें कह सुनाई, तब घर के स्वामी ने क्रोध में आकर अपने दास से कहा, नगर के बजारों और गलियों में तुरन्त जाकर कंगालों, टुण्डों, लंगड़ों और अन्धों को यहां ले आओ। दास ने फिर कहा; हे स्वामी, जैसे तू ने कहा था, वैसे ही किया गया है; और फिर भी जगह है। स्वामी ने दास से कहा, सड़को पर और बाड़ो की ओर जाकर लोगों को बरबस ले ही आ ताकि मेरा घर भर जाए। क्यो...