कलीसिया वृद्धी और पवित्र शास्त्र - घरेलू कलीसिया नये नियम के समय - भाग 11
इस प्रेरितों के काम के अध्ययन में मैं आपको यह दिखाना चाहता हूँ कि प्रारम्भिक कलीसिया इतनी शीघ्रता से कैसे बढ़ी। पेन्तेकुस्त के दिन कलीसिया का आरम्भ 3000 सदस्यों से हुआ। स्टीफन नील अपनी पुस्तक "A History of Christian Mission" में बताते हैं कि तीसरी शताब्दी के अन्त तक रोमी साम्राज्य में कोई भी ऐसा क्षेत्र नहीं था जहाँ सुसमाचार नहीं पहुँचा था। आइए, हम नए नियम की कलीसिया वृद्धि के सिद्धान्त को देखें, जिसमें तीन शताब्दियों में सुसमाचार पूरे संसार में फैल गया।
परमेश्वर स्वयं कलीसिया में जोड़ता है। केवल एक ही प्रकार की कलीसिया वृद्धि है जो राज्य में वास्तविक वृद्धि है। वह यह कि मनुष्य अपने पापी जीवन और विद्रोही अस्तित्व से मसीह में नए जीवन के लिए बचाए जाएँ।
हम पाश्चात्य देशों में अकसर संतों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर रखने की गलती करते हैं। लोग एक चर्च से दूसरे में भेजे जाते हैं। खोए हुओं के सुसमाचार प्रचार से होने वाली वास्तविक कलीसिया वृद्धि विश्वासियों का एक चर्च से दूसरे चर्च में स्थानांतरण नहीं है। यह खोई हुई आत्माओं का परिवर्तन है, जो कलीसिया में जोड़ी जाती हैं। प्रभु पर विश्वास करने वाले पुरुषों और स्त्रियों की भीड़ की भीड़ उनमें निरन्तर मिलती जा रही थी। (प्रेरितों के काम 5:14)
इस तरह की वृद्धि यीशु की शिक्षा के प्रति विश्वासयोग्यता है। "मैं दाखलता हूँ, तुम डालियाँ हो। जो फल फलता है, क्योंकि मुझ से अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते।" (यूहन्ना 15:5) यदि नए विश्वासी मसीह की देह (स्थानीय चर्च) में नहीं जोड़े गए, तो हमारा परिश्रम पूर्णतः व्यर्थ है।
कलीसिया वृद्धि के लिए कुंजी
हम तब तक कुछ नहीं कर सकते जब तक हम ईश्वरीय प्रेरणा के साथ सहयोग नहीं करते। (2 कुरिन्थियों 6:1; इफिसियों 2:10)
फलवन्त होने के लिए हमें मसीह में प्रतिदिन बने रहना है। (यूहन्ना 15:4; प्रेरितों के काम 11:21)
हमें सावधान रहना है कि हम शारीरिक तरीकों को कलीसिया वृद्धि के लिए काम में न लाएँ। (यिर्मयाह 17:5; यूहन्ना 6:63; रोमियों 8:5; गलातियों 3:3)
चर्च तब बढ़ता है जब लोगों का जीवित परमेश्वर से सामना होता है और वे पश्चाताप के साथ उसकी ओर मुड़ते हैं। जब परमेश्वर हमारे मानवीय अस्तित्व को तोड़ता है और लोगों का अचानक जीवित परमेश्वर से सामना होता है, तब उनके हृदय सुसमाचार के संदेश की ओर खुल जाते हैं।
जब पतरस ने लंगड़े भिखारी को चंगा किया (प्रेरितों के काम 3:10), तब पतरस ने प्रचार किया। इससे समस्त कलीसिया तथा सब सुनने वालों पर बड़ा भय छा गया। प्रभु पर विश्वास करने वाले पुरुषों और स्त्रियों की भीड़ की भीड़ उनमें निरन्तर मिलती जा रही थी। (प्रेरितों के काम 5:11, 14) इसी तरह फिलिप्पी में दारोगा "बत्ती माँगकर तेज़ी से भीतर गया और पौलुस तथा सीलास के सामने भय से काँपते हुए गिर पड़ा। और उन्हें बाहर लाकर उसने कहा, 'सज्जनो, उद्धार पाने के लिए मैं क्या करूँ?'" (प्रेरितों के काम 16:29-30)
यह जानना रुचिकर है कि लूका प्रारम्भिक कलीसिया की वृद्धि के विषय में क्या कहता है? "अतः सारे यहूदिया, गलील और सामरिया की कलीसिया को शान्ति मिली, और उसकी उन्नति होती गई, और वह प्रभु के भय में चलती तथा पवित्र आत्मा के प्रोत्साहन में बढ़ती गई।" (प्रेरितों के काम 9:31)
कलीसिया वृद्धि के लिए कुंजी हमारे चर्च और सेवकाई में लोगों में जीवित परमेश्वर की समझ होनी चाहिए। हमें अपने जीवन में परमेश्वर के भय को महत्व देना है। (नीतिवचन 9:10; रोमियों 3:18; फिलिप्पियों 2:12; इब्रानियों 12:28, 29)
लोग परमेश्वर के नाम से चिन्ह और चमत्कार के द्वारा जीवित परमेश्वर का सामना करते हैं। पवित्र शास्त्र स्पष्ट बताता है कि चिन्ह और चमत्कार का अपने में ही अन्त नहीं है। वे अक्सर परमेश्वर का तरीका हैं कि लोगों की सोच की नींव हिलाई जाए। चेलों ने चिन्ह और चमत्कार किए, और इनके द्वारा कलीसिया की अद्भुत वृद्धि में बड़ा योगदान प्राप्त हुआ। (प्रेरितों के काम 5:12-16) जब पतरस ने तबीता को मृतकों में से जिलाया। (प्रेरितों के काम 9:42)
शालोम,

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें