पहले महीने के पहले दिन का अभिषेक - यशायाह 43:19 | देखो मैं एक नई बात करता हूँ | First Day Anointing Isaiah 43:19 Hindi
"देखो, मैं एक नई बात करता हूँ; वह अभी प्रगट होगी, क्या तुम उसको न जानोगे?" (यशायाह 43:19) आज का संदेश: जब परमेश्वर नया महीना देता है, तो वह नया इतिहास लिखता है। दुनिया के लिए 1 सितंबर कैलेंडर का एक पन्ना है, पर परमेश्वर के लोगों के लिए यह स्वर्ग की सरकारी घोषणा है। बाइबल में जब-जब "पहले महीने के पहले दिन" आया है, तब-तब परमेश्वर ने किसी व्यक्ति का नहीं, पूरी पीढ़ी का भाग्य बदल दिया है। आज वही दिन आपके घर के लिए आया है। बाइबल के इतिहास में पहले दिन के 4 चमत्कार 1. सृष्टि का नया आरम्भ - नूह का दिन (उत्पत्ति 8:13) "पहले महीने के पहले दिन जल पृथ्वी पर से सूख गया।" बाइबल का पहला "नया महीना" जलप्रलय के बाद आया। नूह 150 दिन तक पानी में, 1 साल तक जहाज में बंद रहा। जहाज में आशा नहीं, बदबू थी। पर वचन कहता है - परमेश्वर ने हवाओं को बहाया और पहले दिन जल सूख गया । परमेश्वर ने नूह से नहीं कहा कि पानी को सुखा, उसने खुद सुखाया। आपका महिना यही है। जो आँसू, जो कर्ज, जो बीमारी का जल कई महीनों से आपके घर में भरा है, उसे आप नहीं, परमेश्वर सुखाएगा। आपका जहाज अब किन...