आकान पकड़ा गया (यहोशू 7:1-26; 8:1-29)
क्या आप तसवीर देखकर बता सकते हैं कि यह आदमी अपने तंबू में क्या गाड़ रहा है? जी हाँ, एक सुंदर कपड़ा, सोने की ईंट और चाँदी के कुछ टुकड़े। पर ये सब वह लाया कहाँ से? ये सब वह यरीहो शहर से लूटकर लाया है। लेकिन क्या आपको याद है कि यरीहो शहर की चीज़ों का क्या करना था? इस्राएलियों को यरीहो शहर से मिली सोने-चाँदी की चीज़ें यहोवा के खज़ाने में जमा करनी थीं और बाकी चीज़ों को जला देना था। इसका मतलब, इस आदमी ने परमेश्वर का कहना नहीं माना। जो चीज़ें परमेश्वर को देनी थीं, वह उसने अपने पास रख लीं। उसने परमेश्वर की चीज़ों की चोरी की। इस आदमी का नाम आकान है। और उसके साथ जो लोग दिखायी दे रहे हैं, वे उसके ही घर के लोग हैं। पता है इसके बाद क्या हुआ? एक दिन यहोशू ने कुछ इस्राएली आदमियों को ऐ शहर पर हमला करने के लिए भेजा। लेकिन इस्राएली लड़ाई में हार गए। कुछ मारे गए और बाकी भाग खड़े हुए। यह सुनकर यहोशू बहुत दुःखी हुआ। वह ज़मीन पर गिरकर यहोवा से प्रार्थना करने लगा: ‘हे यहोवा, तू ने हमारे साथ ऐसा क्यों होने दिया?’ यहोवा ने उससे कहा: ‘उठ, खड़ा हो जा! मैंने ऐसा इसलिए होने दिया, क्योंकि इस्राएलियों ने मेरे खिलाफ पाप किया ह...