संदेश

कनान देश की जासूसी 12 जासूसों के साथ लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

कनान देश की जासूसी 12 जासूसों के साथ (गिनती 13:1-33; 14:1-38)

चित्र
कनान देश की जासूसी (अब करीब 216 साल बाद मूसा इस्राएलियों को वापस कनान देश ले जा रहा था ।  ( गिनती 13:​1-33; 14:​1-38 ) ज़रा इन फलों को देखिए, जिन्हें दो आदमी अपने कंधे पर उठाए हुए हैं। और उस अंगूर के गुच्छे को तो देखिए, कितना बड़ा है! अंगूर के साथ अंजीर और अनार भी हैं। लेकिन ये लोग इतने अच्छे-अच्छे फल लाए कहाँ से? कनान देश से। याद कीजिए, कनान ही वह देश था, जहाँ बरसों पहले इब्राहीम, इसहाक और याकूब रहा करते थे। मगर फिर अकाल पड़ने की वजह से याकूब अपने परिवार को लेकर मिस्र चला गया था। अब करीब 216 साल बाद मूसा इस्राएलियों को वापस कनान देश ले जा रहा था। वे जंगल में उस जगह पहुँचे, जिसका नाम कादेश था। कनान देश के लोग बहुत बुरे थे। इसलिए मूसा ने वहाँ 12 जासूसों को यह कहकर भेजा: ‘पता लगाओ कि वहाँ कितने लोग रहते हैं और वे कितने ताकतवर हैं। और यह भी कि वहाँ की ज़मीन खेती करने के लिए बढ़िया है या नहीं। एक और बात, वापस आते वक्‍त वहाँ से कुछ फल लाना मत भूलना।’ जब वे जासूस कनान देश की जासूसी करके कादेश वापस आए, तब उन्होंने मूसा को बताया: ‘वह बहुत ही बढ़िया देश है।’ यह साबित करने के लिए उन्होंने मूस...